
IBPS RRB Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने देश-भर के रीजनल रूरल बैंक्स के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 13,441 रिक्त पदों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 1 सितंबर, 2026 से 21 सितंबर, 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ऑफिसर स्केल-1 के लिए उम्र 18 वर्ष से अधिक और 30 वर्ष से कम होनी चाहिए। ऑफिसर स्केल-2 के लिए उम्मीदवार की उम्र 21 वर्ष से अधिक और 32 वर्ष से कम होनी चाहिए। वहीं ऑफिसर स्केल-3 के लिए उम्र 21 वर्ष से अधिक और 40 वर्ष से कम निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
इस भर्ती के माध्यम से ऑफिस असिस्टेंट मल्टीपर्पज और विभिन्न ऑफिसर स्केल पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदों का विस्तृत ब्योरा इस प्रकार है-
आवेदन शुल्क की बात करें तो अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 175 रुपये निर्धारित है। अन्य सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 850 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन 31 अगस्त, 2026 को जारी किया गया था।
आवेदन करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: IBPS RRB Recruitment 2026