शिक्षा

ICAI Exam: ICAI ने बदला एग्जाम पैटर्न, नवंबर एग्जाम से होगा लागू

ICAI Exam: अब केस स्टडी बेस्ड होगा सीए फाइनल का ऑप्शनल पेपर, साथ ही 25-25 मार्क्स के पांच क्वेश्चन में से 4 क्वेश्चन करने होंगे सॉल्व। इनके अतिरिक्त पेपर में नेगेटिव मार्किंग भी नहीं होगी।

less than 1 minute read
Sep 26, 2019
ICAI
ICAI, government job, Sarkari Naukri, rojgar samachar, rojgar,sarkari job, ICAI Website For CA Jobs, CA Jobs,ICAI Website, CA Jobs in India, CA Jobs Website, Website for CA Jobs, ICAI, institute of chartered accountant, education news in hindi, education

ICAI Exam: द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाइनल (न्यू कोर्स) के ऑप्शनल पेपर के पैटर्न में बदलाव किया है। आइसीएआइ ने पेपर ६ए से लेकर ६एफ तक को अब पूरा केस स्टडी बेस्ड बना दिया है। न्यू कोर्स फाइनल के स्टूडेंट्स को छठे पेपर में छह ऑप्शन में से एक पेपर चुनना होता है। ICAI के सूत्रों के अनुसार, एक ही पहले बोर्ड ऑफ स्टडीज की मीटिंग में इस पर मुहर लग गई है। इंस्टीट्यूट का मानना है कि इससे स्टूडेंट्स में प्रैक्टिकल नॉलेज बढ़ेगा, साथ ही बच्चे रट्टा मारने की थ्योरी से दूर होंगे। नया पैटर्न नवंबर में आयोजित होने जा रहे सीए फाइनल के एग्जाम में लागू होगा।

पहले दो क्वेश्चन करने होते थे अटेम्प्ट
सीए फाइनल (न्यू कोर्स) के छठें पेपर में अब तक २५-२५ मार्क्स के तीन केस स्टडी बेस्ड क्वेश्चन आते थे, जिनमें से स्टूडेंट्स को ५० मार्क्स के दो क्वेश्चन सॉल्व करने होते थे। वहीं सीए इंस्टीट्यूट ने १०० मार्क्स का पूरा पेपर ही अब केस स्टडी बेस्ड बना दिया है। पेपर में २५-२५ मार्क्स के कुल पांच क्वेश्चन होंगे। इनमें से स्टूडेंट्स को चार क्वेश्चन अटेम्प्ट करने होंगे।

40:60 का ही होगा रेश्यो
पच्चीस मार्क्स के एक क्वेश्चन में १० मार्क्स के मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन (एमसीक्यू) होंगे। वहीं १५ मार्क्स का कम्प्यूटेशन, एनालिसिस और इंटरप्रिटेशन होगा। एमसीक्यू और डिस्क्रिप्टिव पार्ट का रेश्यो पहले की तरह ४०:६० का रखा गया है। एमसीक्यू के आंसर में रिजनिंग की जरूरत नहीं होगी। एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग भी नहीं होगी।

Published on:
26 Sept 2019 04:39 pm