शिक्षा

IGNOU जनवरी सेशन के लिए आवेदन की अंतिम तारीख आगे बढ़ी, अब इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

IGNOU: इस संबंध में यूनिवर्सिटी ने सोशल मीडिया साइट 'X' के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए बताया कि ओडीएल और ऑनलाइन मोड के सभी कोर्सों (सर्टिफिकेट कोर्स को छोड़कर) के लिए आवेदन की समय-सीमा बढ़ा दी गई है।
2 min read
Mar 02, 2025
IGNOU Admission
IGNOU Admission

IGNOU Admission: Indira Gandhi National Open University (IGNOU) ने जनवरी 2025 सेशन के लिए सभी ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन कोर्सों में दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 15 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इस संबंध में यूनिवर्सिटी ने सोशल मीडिया साइट 'X' के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए बताया कि ओडीएल और ऑनलाइन मोड के सभी कोर्सों (सर्टिफिकेट कोर्स को छोड़कर) के लिए आवेदन की समय-सीमा बढ़ा दी गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

IGNOU Admission: आवेदन के लिए जरुरी डाक्यूमेंट्स


पासपोर्ट साइज फोटो (स्कैन की हुई)
हस्ताक्षर (स्कैन किया हुआ)
शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र (स्कैन किए हुए)
अनुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)

IGNOU: दस्तावेज अपलोड करने से जुड़ी जानकारी


फोटोग्राफ और सिग्नेचर का साइज़ 100 KB से अधिक नहीं होना चाहिए। अन्य आवश्यक दस्तावेजों का साइज़ 200 KB से अधिक नहीं होना चाहिए। इग्नू की ओर से ओपन डिस्टेंस लर्निंग और ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट जाकर और जानकारी प्राप्त कर सकते है।

IGNOU January 2025 Admission: ऐसे कर सकते हैं आवेदन

आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर ignou.ac.in पर जाना होगा।

वेबसाइट के होमपेज पर “Re-registration for January 2025 Session’ के लिंक पर क्लिक करें।
यदि पहले से अकाउंट नहीं है, तो ‘New Registration’ पर क्लिक करें और अपना मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी दर्ज कर रजिस्टर करें।

लॉगिन करने के बाद आवश्यक जानकारी भरें और फॉर्म को ध्यानपूर्वक जांचें।

अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार कोर्स का चयन करें।

आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए आवश्यक आवेदन फीस भरें और कंफर्मेशन पेज का प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।

Updated on:
02 Mar 2025 11:52 am
Published on:
02 Mar 2025 11:52 am