शिक्षा

IGNOU: इग्नू ने एस्ट्रोलॉजी में मास्टर कोर्स किया लॉन्च, इन्हें माना जाएगा आवेदन के योग्य

  इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ने एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर एस्ट्रोलॉजी में मास्टर प्रोगाम कोर्स लॉन्च करने की घोषणा की है। इसका मकसद छात्रों को एस्ट्रोलॉली में व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Jun 2021, 10:35 PM IST
ignou

नई दिल्ली। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ने एस्ट्रोलॉजी में मास्टर प्रोगाम कोर्स ( Masters Programme In Astrology ) लॉन्च किया है। इग्नू ने इस बारे में जारी अधिसूचना में बताया है कि ज्योतिष की विभिन्न शाखाओं के बारे में छात्रों को प्रैक्टिकल नॉलेज प्रदान करने के मकसद से इस पाठ्यक्रम को शुरू करने का फैसला लिया है। इस कोर्स में प्रवेश के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विषय में स्नातक की डिग्री रखने वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं। पाठ्यक्रम की अवधि दो वर्ष की होगी। शिक्षा का माध्यम हिंदी होगा।

एस्ट्रोलॉजी में मास्टर प्रोगाम के बारे में अधिक जानकारी के लिए छात्र-छात्राएं इग्नू की वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर जाकर डिटेल जानकारी हासिल कर सकते हैं। या फिर आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

एस्ट्रोलॉजी में मास्टर प्रोगाम की फीस

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक Masters Programme In Astrology कार्यक्रम का कुल शुल्क 12,600 रुपए है। इस प्रोगाम का भुगतान दो किस्तों में किया जाना है। इसके तहत पहले वर्ष के लिए 6,300 रुपए और पंजीकरण शुल्क 200 रुपए है। वहीं दूसरे वर्ष के लिए शुल्क 6,300 रुपए है।

Web Title: IGNOU Launches Master's Course In Astrology

Updated on:
24 Jun 2021, 10:35 PM IST
Published on: