शिक्षा

IIFT 2021 Registration: एमबीए प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, जानें पूरा प्रोसेस

IIFT 2021 Registration: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड (IIFT) एमबीए प्रोग्राम के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन विंडो ओपन हो चुकी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iift.nta.nic.in से...

less than 1 minute read
Nov 07, 2020
IIFT MBA 2021 Registration Process

IIFT 2021 Registration: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड (IIFT) एमबीए प्रोग्राम के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन विंडो ओपन हो चुकी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iift.nta.nic.in से विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ें। उम्मीदवार अब 20 दिसंबर तक एमबीए IIFT 2021-23 शैक्षणिक कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा उम्मीदवारों को 23 दिसंबर से 27 दिसंबर तक IIFT आवेदन फॉर्म को एडिट करने की अनुमति दी जाएगी।

IIFT 2021 Registration के लिए यहां क्लिक करें

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने IIFT 2021 MBA प्रवेश परीक्षा की तारीख की घोषणा भी कर दी है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, परीक्षा अगले साल जनवरी के महीने में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार जो परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे सभी नवीनतम अपडेट के लिए एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट यानी iift.nta.nic.in पर जा सकते हैं।

IIFT 2021 Important Dates
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू : 6th नवंबर 2020
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि : 20th दिसंबर 2020
परीक्षा की तिथि : 24th जनवरी 2021


IIFT MBA 2021 Registration Process
आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iift.nta.nic.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर दिए गए "IIFT application form 2021" के लिंक पर क्लिक करें। यहां अभ्यर्थी खुद को रजिस्टर करें और फिर IIFT MBA लॉगइन IDs से लॉगिन करें। आगे के पेज पर पर्सनल डिटेल्स और अकेडमिक डिटेल्स डालें.और सबमिट करें। अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और एप्लीकेशन को फाइनल सबमिट करें। भरे हुए आवेदन का प्रिंट जरूर लेवें।

IIFT MBA एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जो प्रतिभागी संस्थानों द्वारा प्रस्तुत पोस्टग्रेजुएशन मैनेजमेंट कोर्सेज में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित की जाती है।

Published on:
07 Nov 2020 05:27 pm
Also Read
View All