शिक्षा

छात्रों ने किया AI, सुपरसिरिंज और ड्रोन से जुड़े इनोवेशन का प्रदर्शन, जानिए IIT Madras Open House में क्या रहा खास

IIT Madras Open House 2025: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT Madras) सेंटर फॉर इनोवेशन (CFI) के छात्रों ने 15 मार्च को कैंपस में आयोजित CFI ​​ओपन हाउस 2025 के दौरान 26 टीमों द्वारा बनाए गए 60 तकनीकी इनोवेशन का प्रदर्शन किया।
2 min read
• •
Updated: 16 Mar 2025, 2:16 PM IST
IIT Madras Open House 2025

IIT Madras Open House 2025: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT Madras) सेंटर फॉर इनोवेशन (CFI) के छात्रों ने 15 मार्च को कैंपस में आयोजित CFI ​​ओपन हाउस 2025 के दौरान 26 टीमों द्वारा बनाए गए 60 तकनीकी इनोवेशन का प्रदर्शन किया। 26 टीम में कुल 1000 छात्र शामिल थे। आईआईटी मद्रास में हर साल CFI ओपन हाउस का आयोजन होता है। इसमें छात्रों द्वारा बनाए गए डिजाइन और बनाई गई चीजें शामिल की जाती हैं।

इस वर्ष ओपन हाउस 2025 में शामिल थी ये चीजें

-‘S.A.M.V.I.D’, सोनीपत में ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी में भारत के पहले संविधान संग्रहालय में आगंतुकों की सहायता के लिए डिजाइन किया गया एक AI-संचालित ह्यूमनॉइड

- ‘सुपरसिरिंज’, एक वॉल्यूम-गेटेड सिरिंज जो सटीक एनेस्थीसिया खुराक सुनिश्चित करती है

-‘ड्रोन स्वार्म’, पेलोड उठाने और डिलीवरी के लिए डिजाइन किए गए ड्रोन का एक समन्वित बेड़ा

बड़ी संख्या में छात्र जुड़े

आईआईटी के निदेशक ने कहा कि सीएफआई आईआईटीएम के ‘आई एंड ई स्टैक’ का केंद्र है और इसने संस्थान के छात्र समुदाय के बीच निर्माण की संस्कृति को बढ़ावा दिया है। संस्थान के स्नातक छात्रों और स्नातकोत्तर छात्रों ने बड़ी संख्या में सीएफआई में हिस्सा लिया। निदेशक ने आगे कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि इस साल प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सीएफआई टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है।

ओलंपियाड स्कोर के आधार पर मिलेगा आईआईटी में दाखिला

बात करें आईआईटी में दाखिले की तो पिछले वर्ष सांस्कृतिक और खेल कोटा शुरू करने के बाद, आईआईटी मद्रास ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों के लिए स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश शुरू किया। शैक्षणिक वर्ष 2025 -26 से ओलंपियाड स्कोर के आधार पर भी आईआईटी में दाखिला मिलेगा। ओलंपियाड एक प्रतियोगी परीक्षाएं हैं जिसके जरिए छात्रों के कौशल और विभिन्न शैक्षणिक विषयों के ज्ञान का पता लगता है। 

Updated on:
16 Mar 2025, 2:16 PM IST
Published on: