शिक्षा

India Post GDS 2nd Merit List 2025: जीडीएस की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी, जान लें डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन में किन दस्तावेजों की होगी जरुरत

India Post GDS Result 2025: अगर आपका नाम लिस्ट में है, तो आप डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए पात्र हैं। जरुरी डाक्यूमेंट्स के साथ आपको तय तारीख तक डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए जाना होगा।

2 min read
Apr 22, 2025
India Post GDS 2nd Merit List 2025

India Post GDS 2nd Merit List: डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS), ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM) पदों पर भर्ती के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। यह लिस्ट 21413 रिक्तियों के लिए निकाली गई है। उम्मीदवार अब अपना नाम स्टेट व सर्किल वाइज चेक कर सकते हैं। दूसरी मेरिट लिस्ट 21 अप्रैल 2025 को आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर अपलोड की गई है। इससे पहले पहली लिस्ट मार्च 2025 में जारी की गई थी। उम्मीदवारों को जिस सर्किल से आवेदन किया था, उसी के अनुसार मेरिट लिस्ट देखनी होगी।

India Post GDS 2nd Merit List 2025: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया


जिन उम्मीदवारों का नाम इस लिस्ट में शामिल है, उन्हें अपने डिविजनल हेड ऑफिस में 6 मई 2025 तक डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन कराना होगा। इसके लिए निचे दिए गए डाक्यूमेंट्स साथ ले जाने होंगे।
आवेदन फॉर्म की कॉपी
कक्षा 10वीं की मार्कशीट
जन्म प्रमाण पत्र
आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

ऐसे चेक करें GDS 2nd Merit List 2025


सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर "Candidate's Corner" सेक्शन में जाएं।
वहां "GDS Online Engagement Schedule-I, January 2025 2nd List" लिंक पर क्लिक करें।
राज्य अनुसार लिस्ट दिखाई देगी, अपने राज्य का चयन करें।
"List of Shortlisted Candidates" PDF डाउनलोड करें।
उस पीडीएफ में अपना रोल नंबर खोजें।

India Post GDS Result 2025: तय तारीख में डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए जाएं


अगर आपका नाम लिस्ट में है, तो आप डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए पात्र हैं। जरुरी डाक्यूमेंट्स के साथ आपको तय तारीख तक डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए जाना होगा। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भविष्य की सभी अपडेट और निर्देशों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट देखते रहें।

Also Read
View All
School Assembly News Headlines, Dec 17 2025: पीएम मोदी को मिला ‘द ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’, नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल और सोनिया गांधी को राहत, जान लें देश-विदेश की जरुरी खबरें

AAI Recruitment 2025: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली भर्ती, सैलरी 1 लाख से ज्यादा, बस होनी चाहिए ये योग्यता

PCI Election 2025 Results: कौन हैं प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की पहली महिला अध्यक्ष, 68 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, जानिए एजुकेशन क्वालिफिकेशन

MPPSC Exam Calendar 2025-26: एमपीपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2025-26 जारी, जानिए किन तारीखों पर होंगी कौन सी परीक्षाएं

Police Constable Recruitment 2025: कांस्टेबल के 1500 से ज्यादा सीटों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास करें अप्लाई, सैलरी भी है बढ़िया

अगली खबर