Institute of Chartered Accountants of India: मिडिल ईस्ट, अफ्रीका, अमेरिका और यूरोपीय कंट्रीज की कंपनीज करेंगी जॉब ऑफर, 16 अगस्त से 27 सितंबर तक कैंडिडेट्स करा सकेंगे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
Institute of Chartered Accountants of India: द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) देशभर के चार्टेर्ड अकाउंटेंट्स और सीए स्टूडेंट्स को ओवरसीज जॉब की अपॉच्र्यूनिटी देने जा रहा है। मिडिल ईस्ट, अफ्रीका, यूरोपीय कंट्रीज सहित अमरीका जैसे देशों में सीए प्रोफेशनल और अकाउंटेंट की जॉब करने में इंटरेस्टेड कैंडिडेट 16 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। कैंडिडेट्स ICAI .org">http://cmib.icai.org पर जाकर 27 सितंबर तक अप्लाई कर सकते हैं।
जयपुर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सलेक्शन
सीए प्रोफेशनल एक हजार और सीए स्टूडेंट्स 500 रुपए के साथ रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। इसके बाद एक से 10 अक्टूबर तक कैंडिडेट्स को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। चेन्नई, दिल्ली और मुंबई में कैंडिडेट्स को पर्सनल इंटरव्यू से सलेक्ट किया जाएगा। वहीं जयपुर, अहमदाबाद, पुणे, कोलकाता, हैदराबाद और बैंगलूरु में 20 व 21 अक्टूबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कैंडिडेट्स का चयन किया जाएगा।
सीए स्टूडेंट्स को सौगात
ओवरसीज जॉब अपॉच्र्यूनिटी में सीए स्टूडेंट्स के लिए राहत भरी खबर है। सीए कोर्स छोड़ चुके या कोर्स कर रहे स्टूडेंट्स भी फॉरेन में अकाउंटेंट की जॉब के लिए अप्लाई कर सकेंगे। लेकिन आर्टिकलशिप ट्रेनिंग कम्पलीट होना जरूरी है।
पिछले साल 544 का हुआ प्लेसमेंट
जयपुर चैप्टर के चेयरमैन सीए लोकेश कासट ने बताया कि पिछले साल 1 हजार 527 कैंडिडेट्स ने ओवरसीज जॉब में इंटरेस्ट दिखाया था, जिनमें से दुनियाभर से आई मल्टी नेशनल कंपनीज ने 544 पार्टिसिपेंट्स को सलेक्ट किया था। सीए इंस्टीट्यूट ने अभी तक इस साल प्लेसमेंट ड्राइव में भाग लेने वाली कंपनीज के बारे में जानकारी शेयर नहीं की है। इस साल भी बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन आने की उम्मीद है।
सीए प्रोफेशनल्स और स्टूडेंट्स को ओवरसीज जॉब अपॉच्र्यूनिटी प्रोवाइड करवाना आइसीएआइ का पॉजिटिव इनिशिटिव है। पिछले साल भी अच्छा रिस्पॉन्स था। इस साल भी जयपुर चैप्टर में बड़ी संख्या में क्वेरी आ रही है।
- सीए लोकेश कासट, चेयरमैन, आइसीएआइ जयपुर चैप्टर