IOB Apprentice Recruitment 2025: इंडियन ओवरसीज बैंक में अपरेंटिस के 750 पदों पर आवेदन की आज आखिरी तारीख, ऐसे तुरंत करें ऑनलाइन अप्लाई।
IOB Apprentice Recruitment 2025: इंडियन ओवरसीज बैंक ने अपरेंटिस भर्ती 2025 के तहत 750 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए थे। आवेदन प्रक्रिया 10 अगस्त से शुरू हो चुकी है और आज यानि 25 अगस्त 2025 ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख है। जो भी उम्मीदवार अभी तक किसी कारण से फॉर्म नहीं भर पाएं थे उनके लिए आज आखिरी मौका है। परीक्षा का आयोजन 31 अगस्त 2025 को किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iob.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
| बैंक का नाम | इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) |
|---|---|
| पद का नाम | अपरेंटिस |
| कुल पद | 750 |
| शैक्षिक योग्यता | स्नातक (Graduation) |
| उम्र सीमा | 20 से 28 वर्ष |
| वेतनमान | 10,000 रुपये से 15,000 रुपये प्रतिमाह |
| चयन प्रक्रिया | ऑनलाइन टेस्ट और स्थानीय भाषा की परीक्षा |
| आधिकारिक वेबसाइट | iob.in |
| कैटेगेरी | आवेदन शुल्क |
|---|---|
| PwBD उम्मीदवार | 472 रुपये |
| SC/ST/महिला उम्मीदवार | 708 रुपये |
| सामान्य/OBC/EWS | 944 रुपये |
IOB अपरेंटिस भर्ती 2025 उन युवाओं के लिए शानदार अवसर है जो बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख आज 25 अगस्त 2025 है इसलिए इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें।