शिक्षा

ISRO Young Scientist 2023: इसरो यंग साइंटिस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, देखें पूरी डिटेल्स

ISRO Young Scientist: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आज 20 मार्च, 2023 से इसरो युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर रहा है। इसरो युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम 2023 के लिए को 1 जनवरी, 2023 तक कक्षा 9वीं कक्षा में नामांकित कोई भी छात्र आवेदन कर सकता है। इस कार्यक्रम में चयनित छात्रों की पहली चयन सूची 10 अप्रैल, 2023 को जारी होगी।  

2 min read
ISRO Young Scientist 2023

ISRO Young Scientist 2023: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आज 20 मार्च, 2023 से इसरो युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर रहा है। आवेदन शुरू होने के बाद छात्र www.isro.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। इसरो युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम 2023 के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2023 है। इसरो युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम 2023 के लिए को 1 जनवरी, 2023 तक कक्षा 9वीं कक्षा में नामांकित कोई भी छात्र आवेदन कर सकता है। इस कार्यक्रम में चयनित छात्रों की पहली चयन सूची 10 अप्रैल, 2023 को जारी होगी। स्कूली विद्यार्थियों को विज्ञान, अंतरिक्ष विज्ञान, अंतरिक्ष अनुप्रयोगों और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के विभिन्न पहलुओं एवं गतिविधियों से अवगत करने के उद्देश्य से इसरो द्वारा युवा विज्ञानी कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस कार्यक्रम में अंतरिक्ष विज्ञान, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, अनुसंधान, अंतरिक्ष अनुसंधान गतिविधियों एवं प्रयोगशालाओं का दौरा, आदि इस कार्यक्रम का हिस्सा होते हैं।

क्या है ISRO YUVIKA 2023 ?

इसरो ने वर्ष 2019 से स्कूली विद्यार्थियों के लिए युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम शुरू किया है। इस कार्यक्रम का मकसद बच्चों को अंतरिक्ष की गतिविधियों की बुनियादी जानकारी देना है ताकि अंतरिक्ष विज्ञान को लेकर उनमें रुचि पैदा हो सके। युविका 2023 एक आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में अंतरिक्ष विज्ञान, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, अनुसंधान, अंतरिक्ष अनुसंधान गतिविधियों एवं प्रयोगशालाओं का दौरा, आदि इस कार्यक्रम का हिस्सा होते हैं। संपूर्ण पाठ्यक्रम के दौरान पाठ्यक्रम सामग्री, आवास और भोजन आदि का वहन इसरो द्वारा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - यूपी पुलिस में 37000 वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जल्द, देखें डिटेल्स


इसरो युविका (ISRO YUVIKA) 2023 विवरण-

पंजीकरण- छात्रों को पंजीकरण प्रक्रिया के भाग के रूप में isro.gov.in/YUVIKA पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। यह प्रक्रिया योजना के अनुसार 20 मार्च से 30 अप्रैल, 2023 के बीच होगी।
पात्रता मानदंड- ISRO YUVIKA 2023 के लिए उम्मीदवारों को 1 जनवरी, 2023 तक कक्षा 9वीं में नामांकित भारतीय छात्र होना चाहिए।
चयन सूची जारी - 10 अप्रैल, 2023 को जारी होगी पहली चयन सूची।

यह भी पढ़ें- एग्रीकल्चरल साइंटिस्ट रिक्रूटमेंट बोर्ड में 195 पदों के लिए निकली भर्ती

Published on:
20 Mar 2023 05:35 pm
Also Read
View All