शिक्षा

JAC 10th Result 2021: 10वीं के नतीजे जारी, यहां से करें चेक

  JAC 10th Result 2021: झारखंड बोर्ड ने 10वीं रिजल्ट 2021 की घोषणा कर दी है। शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने 10वीं रिजल्ट 2021 की घोषणा की। जैक की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in और jac.nic.in पर जाकर छात्र परिणाम चेक कर सकते हैं।
less than 1 minute read
JAC 10th class Result 2021
10th Result

नई दिल्ली। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021 की घोषणा कर दी है। जैक के चेयरमैन अरविंद प्रसाद सिंह द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक झारखंड राज्य सरकार में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने रिजल्ट की घोषणा की। शिक्षा मंत्री द्वारा झारखंड मैट्रिक रिजल्ट 2021 की घोषणा के बाद नतीजे चेक करने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर और jac.nic.in पर एक्टिव कर दिया गया है।

31 जुलाई तक जारी होने हैं 12वीं के नतीजे
अब झारखंड बोर्ड जैक 12वीं रिजल्ट 2021 का इंतजार कर रहे लाखों छात्र–छात्राओं के लिए भी महत्वपूर्ण अपडेट आ गया है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) से प्राप्त जानकारी के अनुसार झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2021 को इसी माह के आखिर तक घोषित कर दिए जाने की संभावना है।

झारखंड बोर्ड द्वारा सर्वोच्च न्यायालय के 31 जुलाई तक परिणामों की घोषणा के आदेश के अनुपालन में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 12वीं रिजल्ट 2021 का इंतजार कर रहे लगभग 7 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार जल्द ही समाप्त हो जाएगा।

Updated on:
29 Jul 2021 04:10 pm
Published on:
29 Jul 2021 04:08 pm