शिक्षा

Board Exam 2025: पेपर लीक खबरों के बीच इस राज्य में दसवीं साइंस और हिंदी की परीक्षा रद्द, जानें कब होगी परीक्षा

Board Exam 2025: राज्य में 11 फरवरी से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हुई थीं। परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न कराई जा रही थीं।

2 min read
Feb 20, 2025
Board Exam 2025

Board Exam 2025: झारखंड अकादमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 10वीं की हिंदी और विज्ञान विषयों की बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने की घोषणा की है। यह निर्णय पेपर लीक की खबरों के बाद लिया गया। JAC के अनुसार, हिंदी परीक्षा 18 फरवरी को हुई थी, जबकि विज्ञान की परीक्षा 20 फरवरी को होनी थी। सोशल मीडिया और समाचार रिपोर्ट्स में पेपर लीक होने की जानकारी सामने आने के बाद परिषद ने इन परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया। परिषद की ओर से जारी नोटिस में बताया गया कि इन दोनों विषयों की परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी, जिसकी तारीख बाद में घोषित होगी।

Board Exam 2025: कुल 7.84 लाख छात्र परीक्षा में हो रहे शामिल


राज्य में 11 फरवरी से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हुई थीं। परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न कराई जा रही थीं। इस वर्ष कुल 7.84 लाख छात्र बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं। इनमें से 10वीं के लिए 4.33 लाख छात्र नामांकित हैं, जो 1,297 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दे रहे हैं, जबकि 12वीं के 3.50 लाख छात्र 789 केंद्रों पर परीक्षा दे रहे हैं।

Jharkhand Board Exam 2025: जल्द नई तारीखों की होगी घोषणा


10वीं की परीक्षाएं सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1 बजे तक और 12वीं की परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित हो रही हैं। JAC जल्द ही परीक्षा की नई परीक्षा तिथियों की घोषणा करेगा।

Board Exam 2025: सोशल मीडिया पर शेयर हुए प्रश्न पत्र


JAC के अनुसार, कोडरमा के परियोजना बालिका उच्च विद्यालय, राजकीय प्लस 2 स्कूल, जमजा उच्च विद्यालय मरकच्चू समेत कई परीक्षा केंद्रों पर लीक हुए प्रश्नपत्रों की जांच की गई। जांच में वायरल पेपर और परीक्षा में पूछे गए सवालों का मिलान किया गया, जिससे पेपर लीक की पुष्टि हुई। जानकारी के मुताबिक, झारखंड में इन दोनों विषयों के प्रश्नपत्र मोबाइल ऐप और व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए बेचे गए। इसके अलावा, अन्य माध्यमों से भी पेपर लीक किया गया, जिसमें क्यूआर कोड के जरिए प्रश्नपत्रों को साझा किया गया। JAC अध्यक्ष ने बताया कि पेपर लीक गिरिडीह और कोडरमा से हुआ है। इस मामले में जिला प्रशासन से जवाब मांगा जाएगा। बोर्ड जल्द ही नई परीक्षा तिथियों की घोषणा करेगा।

Also Read
View All

अगली खबर