REET Admit Card के इंतजार में बैठे छात्रों के लिए अच्छी खबर आ गई है। राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) 2024 के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर जारी कर दिए गए हैं। लेवल-1 और लेवल-2 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों को पहले परीक्षा का लेवल चुनना होगा। पहले जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, एडमिट कार्ड 19 फरवरी को जारी होने थे, लेकिन इसमें एक दिन की देरी हुई। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित यह परीक्षा 27 फरवरी को दो शिफ्टों में तथा 28 फरवरी को एक शिफ्ट में संपन्न होगी।