
JEE Main 2025
JEE Main: देश के टॉप कॉलेजों में एडमिशन लेना लाखों छात्रों का सपना होता है। जेईई मेन परीक्षा पास करने के बाद अधिकांश छात्र प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (CSE) में एडमिशन पाने की इच्छा रखते हैं। इस कोर्स की लोकप्रियता का मुख्य कारण इसमें उपलब्ध बेहतरीन करियर अवसर और आकर्षक वेतन पैकेज हैं। यही वजह है कि JEE Advanced के शीर्ष रैंकर्स आमतौर पर IIT Bombay या अन्य प्रमुख आईआईटी में बीटेक सीएसई में एडमिशन लेना चाहते हैं। यदि IIT में प्रवेश संभव नहीं होता, तो छात्र एनआईटी में दाखिले के लिए प्रयास करते हैं, जहां जेईई मेन स्कोर के आधार पर एडमिशन मिलता है।
NIT से बीटेक सीएसई करने वाले छात्रों को भी बेहतरीन पैकेज मिलते हैं। अगस्त 2024 में, एनआईटी जमशेदपुर की छात्रा सृष्टि चिरानिया को 1.23 करोड़ रुपये का पैकेज मिला था, जो दर्शाता है कि एनआईटी में भी बढ़िया प्लेसमेंट छात्रों को मिलता है। एनआईटी में बीटेक सीएसई की कटऑफ हर साल बदलती रहती है और यह संस्थान में सीटों की उपलब्धता और आवेदन करने वाले छात्रों की संख्या पर निर्भर करती है। कुछ शीर्ष एनआईटी जैसे तिरुचिरापल्ली (त्रिची), सुरथकल, और वारंगल में सीएसई की कटऑफ काफी ऊंची रहती है। एनआईटी सुरथकल, कर्नाटक में जेईई मेन ऑल इंडिया रैंक 14 तक के उम्मीदवारों के लिए प्रवेश खुला था, जबकि ओपन स्टेट कैटेगरी में क्लोजिंग रैंक 1615 रही। वहीं एनआईटी तिरुचिरापल्ली में यहां बीटेक सीएसई की पिछली वर्ष की क्लोजिंग रैंक 1224 रही। एनआईटी वारंगल में JOSA काउंसलिंग के 5वें राउंड में होम स्टेट कैटेगरी के तहत 2804 रैंक तक के छात्रों को एडमिशन दिया गया।
| एनआईटी | होम स्टेट कोटा | अदर स्टेट कोटा |
|---|---|---|
| एनआईटी मणिपुर | 15616 | 30611 |
| एनआईटी अरुणाचल प्रदेश | 22046 | 28514 |
| एनआईटी सिक्किम | 23245 | 28284 |
| एनआईटी हमीरपुर | 12871 | 28278 |
| एनआईटी गोवा | 7705 | 27417 |
| एनआईटी सिलचर | 6492 | 26892 |
| एनआईटी श्रीनगर | 12751 | 21839 |
| एनआईटी रायपुर | 11194 | 21328 |
| एनआईटी अगरतला | 8121 | 20298 |
| एनआईटी मेघालय | 14656 | 20039 |
| एनआईटी आंध्र प्रदेश | 10309 | 18548 |
| एनआईटी पुडुचेरी | 6318 | 18515 |
| एनआईटी पटना | 8776 | 18320 |
| एनआईटी उत्तराखंड | 14598 | 18039 |
Updated on:
24 Feb 2025 10:17 am
Published on:
19 Feb 2025 01:14 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
