JMI Exam 2021: जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय ने सम सेमेस्टर छात्रों के लिए ओपन बुक एग्जाम आयोजित करने का फैसला लिया है। इस परीक्षा में शामिल होना सभी छात्रों के लिए अनिवार्य होगा।
JMI Exam 2021: कोरोना महामारी के बीच जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय ( Jamia Millia Islamia University ) ने चालू सेमेस्टर या सम सेमेस्टर छात्रों के लिए ओपन बुक एग्जाम ( Open Book Exam ) आयोजित करने का फैसला लिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि जामिया मिलिया इस्लामिया ( JMI ) अगले कुछ दिनों में चालू सेमेस्टर या सम सेमेस्टर छात्रों के लिए ऑनलाइन ओपन बुक परीक्षा आयोजित करेगा। प्रत्येक छात्र के लिए एक घंटे की मॉक परीक्षा ( Mocj Test ) अनिवार्य है। परीक्षा के सफल समापन के बाद ही छात्रों को वास्तविक परीक्षा देने की अनुमति दी जाएगी।
छात्र हित में ओरिएंटेशन प्रोग्राम संचालित करेगा जेएमआई
ओपन बुक एग्जाम के बारे में जानकारी देने और समझ विकसित करने के लिए जेएमआईयू ( JMIU) छात्रों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम भी संचालित करेगा। साथ ही विश्वविद्यालय द्वारा एक मॉक परीक्षा भी आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया है कि परीक्षा नियंत्रक कार्यालय ने ऑनलाइन मॉक परीक्षाओं ( Mock Test ) से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए एक हेल्प डेस्क ( Help Desk ) भी बनाया है। इसके लिए अलग से फोन नंबर और ईमेल-आईडी बनाया गया है। यह हेल्प डेस्क परीक्षा वाले दिन सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक छात्रों को अपनी सेवाएं प्रदान करेगा।
छात्रों को परीक्षा के लिए चार घंटे का समय दिया जाएगा, जिसमें उत्तर पुस्तिकाओं को अपलोड करने के लिए एक घंटे का समय होगा। जबकि विकलांग छात्रों को छह घंटे का समय दिया जाएगा। छात्र पीडीएफ प्रारूप में टाइप की गई उत्तर पुस्तिकाएं भी अपलोड कर सकते हैं।
Web Title: Jamia Millia Islamia To Conduct Online Open Book Exams 2021 For Current Semester