शिक्षा

Jammu University Exam 2021 Postponed: एमबीबीएस, बीएएमएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 20 अप्रैल तक स्थगित

Jammu University Exam 2021 Postponed: जम्मू यूनिवर्सिटी ने एमबीबीएस, बीएएमएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों की सभी परीक्षाएं 20 अप्रैल तक स्थगित करने का फैसला लिया है। इन पाठ्यक्रमों के लिए नई तिथियों की घोषणा 20 अप्रैल के बाद...
2 min read
• •
Updated: 17 Apr 2021, 2:47 PM IST
Jammu University Exam 2021 Postponed

Jammu University Exam 2021 Postponed: कोरोना संक्रमण के चलते केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के बाद राज्य शिक्षा बोर्ड भी परीक्षाएं स्थगित कर रहे हैं। ऐसे में अब जम्मू यूनिवर्सिटी ने भी एमबीबीएस, बीएएमएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों की सभी परीक्षाएं 20 अप्रैल तक स्थगित करने का फैसला लिया है। इन पाठ्यक्रमों के लिए नई तिथियों की घोषणा 20 अप्रैल के बाद जारी की जाएगी। लेकिन परीक्षा का आयोजन कोरोना पर नियंत्रण की स्थिति को देखते हुए किया जाएगा। परीक्षा आयोजन को लेकर लेटेस्ट अपडेट के लिए जम्मू यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट को समय-समय पर चेक करते रहें।

नीट पीजी 2021 परीक्षा भी स्थगित
कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए नीट पीजी परीक्षा भी स्थगित कर दी है। जहां कई शहरों में लॉकडाउन होने के चलते परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर नहीं पहूंचने का कारण दे रहे हैं, वहीं अभिभावक भी किसी प्रकार की कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते। नीट पीजी 2021 परीक्षा 18 अप्रैल, 2021 को आयोजित होनी थी। सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड की परीक्षा को रद्द और 12वीं बोर्ड की परीक्षा को स्थगित कर दिया है। स्थगित हुई परीक्षाएं हालात पर नियंत्रण होने के बाद आयोजित की जाएगी।

यूनिवर्सिटी ऑफ जम्‍मू में 10 अप्रैल को 43 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद सभी क्लासेज को बंद कर दिया गया है। यूनिवर्सिटी रजिस्‍ट्रार ने केवल ऑनलाइन मोड में क्लासेज चलाने के आदेश दिए हैं। यूनिवर्सिटी के सभी एग्‍जाम भी 15 अप्रैल तक स्‍थगित किए गए हैं। रजिस्‍ट्रार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि ऑफिस से जुड़ा कोई भी काम केवल ऑनलाइन ही किया जा सकेगा। हॉस्‍टल खाली करने के भी निर्देश विद्यार्थियों को दिए गए हैं। कैंपस में यूनिवर्सिटी गेस्‍ट हाउस, कैफेटेरिया,धनवंतरि लाइब्रेरी, ऑडिटोरियम आदि भी बंद कर दिए गए हैं।

Published on: