शिक्षा

JEE Advance 2020 Topper : प्रधानमंत्री के हाथों पुरस्कार पा चुके चिराग के नाम हैं अनेकों कीर्तिमान, यहां पढ़ें

JEE Advance 2020 Topper : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों बालशक्ति पुरस्कार से सम्मानित चिराग फलोर ने जेईई एडवांस 2020 परीक्षा में टॉप किया है। चिराग ने ना सिर्फ जेईई की परीक्षा पास की बल्कि एमआईटी (अमेरिका), जो कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कॉलेजों में ...

less than 1 minute read
Oct 05, 2020

JEE Advance 2020 Topper : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों बालशक्ति पुरस्कार से सम्मानित चिराग फलोर ने जेईई एडवांस 2020 परीक्षा में टॉप किया है। 43 हजार 204 छात्रों ने जेईई एडवांस परीक्षा उत्तीर्ण की। इसमें मुंबई जोन के चिराग फ्लोर ने देश में बेहतरीन प्रदर्शन किया। चिराग ने ना सिर्फ जेईई की परीक्षा पास की बल्कि एमआईटी (अमेरिका), जो कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कॉलेजों में से एक है, उसमें भी प्रवेश लेने में कामयाब रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके लिखा मेरे दोस्त चिराग फलोर से मिला, जिसे बाल पुरस्कार से नवाजा गया है। वह राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय गणित और विज्ञान प्रतियोगिताओं के विजेता हैं। चिराग ने खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। चिराग का भविष्य उज्ज्वल है और मैं उनकी सफलता की कामना करता हूं। ’यह ट्वीट चिराग से मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 जनवरी को किया था।

चिराग फ़्लोर का जन्म 26 अगस्त 2002 को हुआ था। वह विज्ञान और खगोल विज्ञान से खासा लगाव है। 2019 में अमेरिकी गणित प्रतियोगिता (एएमसी -10) में प्रथम पुरस्कार जीतकर देश का नाम ऊंचा किया। उन्होंने होमी भाभा बाल विज्ञान प्रतियोगिता में भी सराहनीय प्रदर्शन किया। उन्होंने 2019 में हंगरी के कीजेथली में आयोजित खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी ओलंपियाड में सफलतापूर्वक भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उन्हें जनवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बालशक्ति पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया था।


IIT मुंबई ज़ोन से चिराग फ़्लोर ने सामान्य श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उसे 396 में से 352 अंक मिले हैं। कनिष्क मित्तल को सामान्य वर्ग में 17वां और महिलाओं की सूची में पहला स्थान मिला। उसे 396 में से 315 अंक मिले।

Published on:
05 Oct 2020 02:17 pm
Also Read
View All