शिक्षा

JEE Advanced 2021: IIT खड़गपुर ने अपडेटेड इंफोर्मेशन ब्रॉशर जारी किया, जल्द शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) खड़गपुर ने जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन एडवांस 2021 के लिए नया इंफोर्मेशन ब्रॉशर जारी किया है।

2 min read
iit kharagpur

JEE Advanced 2021: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) खड़गपुर ने जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन एडवांस 2021 के लिए नया इंफोर्मेशन ब्रॉशर जारी किया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपडेटेड ब्रॉशर देख सकते है। चेक कर सकते हैं।

IIT Kharagpur Updated Information Brochure
अपडेटेड JEE एडवांस 2021 इंफोर्मेशन ब्रोशर के अनुसार, जिन छात्रों ने JEE एडवांस 2020 पेपर के लिए खुद को रजिस्टर्ड किया था, लेकिन पेपर 1 और पेपर 2 यानी दोनों पेपर में अनुपस्थित थे, वे JEE (एडवांस्ड) 2021 में उपस्थित होने के लिए एलिजिबल हैं। ऐसे उम्मीदवारों को JEE एडवांस 2021 के लिए पात्रता मापदंड को पूरा करने की जरूरत नही है।


ये डॉक्यूमेंट्स करना होगा सबमिट
जो छात्र जेईई एडवांस 2020 परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे वे इस बार उपस्थित हो सकते है। इसके उनको अपनी JEE एडवांस 2020 लॉगिन आईडी, JEE एडवांस 2020 रोल नंबर, या JEE एडवांस रजिस्ट्रेशन नंबर को अपनी डेट ऑफ बर्थ के साथ भरना होगा। जो छात्र जेईई एडवांस परीक्षा के लिए आवेदन कर रहे हैं, उन्हें कक्षा 10वीं, 12वीं की मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, शारीरिक विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि उल्लेख किया गया है) सहित सभी अनुरोधित दस्तावेज जमा करने होंगे।

यह भी पढ़ें :— IBPS RRB Clerk Result 2021: आरआरबी क्लर्क परीक्षा परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 11 सितंबर से होगा शुरू
JEE एडवांस 2021 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 11 सितंबर (सुबह 10 बजे) से शुरू होगा। यह 16 सितंबर (शाम 5 बजे) को बंद हो जाएगा। आवेदकों को सभी अपडेट और ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

अभ्यर्थी के लिए काम के टिप्स
JEE एडवांस 2021 की तैयारी कर रहे अथ्यर्थी JEE एडवांस वेबसाइट से सिलेबस, पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र और मॉक टेस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा वे 2020 और पिछले वर्षों में ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक और IIT के सीट मैट्रिक्स भी देख सकते हैं।

Published on:
06 Sept 2021 03:06 pm
Also Read
View All