30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

DU admission 2021: सेंट स्टीफन में दाखिले के लिए लिस्ट जारी, 99.5 फीसदी तक गई कट-ऑफ

Delhi University admission 2021: दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज ने स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए अपनी पहली कट-ऑफ सूची जारी की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 4 Sep 2021, 12:12 PM IST

 st stephen releases 1st cut off list

st stephen releases 1st cut off list

Delhi University admission 2021: दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज ने स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए अपनी पहली कट-ऑफ सूची जारी की है। जिन छात्रों ने दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध सेंट स्टीफन बीए, बीकॉम और बीएससी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है, वे अब ststephens.edu पर कट-ऑफ सूची देख सकते हैं। इस साल कट-ऑफ पिछले साल की तुलना में ज्यादा है।

99.5 प्रतिशत की उच्चतम कट-ऑफ
इकोनॉमिक्स के लिए कॉमर्स और ह्युमिनिटीज के छात्रों की कट ऑफ लिस्ट 99.5 परसेंट रखी गई है। कॉमर्स और विज्ञान के छात्रों को इतिहास (ऑनर्स), अंग्रेजी (ऑनर्स) और बीए कार्यक्रम में एडमिशन लेने के लिए छात्रों को 99 प्रतिशत अंकों की जरूरत होगी। इतिहास, अंग्रेजी और बीए कार्यक्रम के लिए ह्युमिनिटीज के छात्रों के लिए कट-ऑफ क्रमशः 98.25 प्रतिशत, 98.7 प्रतिशत और 97.75 प्रतिशत है।

यह भी पढ़ेंः Delhi: विधानसभा से लालकिले तक जाने वाली सुरंग अब आम लोगों के लिए खोलने की तैयारी, जानिए पूरा मामला

इस वर्ष भी नहीं होगी प्रवेश परीक्षा
पिछले साल की तरह, कॉलेज कोरोनोवायरस महामारी के कारण प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं करेगा और ऑनलाइन इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। दिल्ली विश्वविद्यालय मेरिट-आधारित प्रवेश रखता है जो कट-ऑफ के आधार पर किया जाता है। सेंट स्टीफंस कॉलेज एक अलग कट-ऑफ सूची जारी करता है जिसमें 85 प्रतिशत वेटेज दिया जाता है और शेष 15 प्रतिशत ऑनलाइन इंटरव्यू के लिए दिया जाता है। वहीं कॉलेज ईसाई उम्मीदवारों के लिए अपनी 50 प्रतिशत सीटें आरक्षित रखता है।

यह भी पढ़ेंः Delhi Police Functioning: दिल्ली पुलिस में दिखेंगे बड़े बदलाव, जानिए सबकुछ

DU 2022-23 से लागू करेगी नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने हाल ही अपनी कार्यकारी परिषद की बैठक में वर्ष 2022-23 सत्र से राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) और चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम के कार्यान्वयन को मंजूरी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। रजिस्ट्रार विकास गुप्ता ने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2022-23 से एनईपी को लागू किया जाएगा। बताया जा रहा है कि तीन सदस्यों ने कार्यान्वयन को लेकर असहमति जताई।

यह भी पढ़ेंः Delhi Police Functioning: दिल्ली पुलिस में दिखेंगे बड़े बदलाव, जानिए सबकुछ

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग