शिक्षा

JEE Advanced Admit Card: जारी हुआ जेईई एडवांस एडमिट कार्ड, यहां देखें

JEE Advanced 2024: जेईई एडवांस परीक्षा का आयोजन 26 मई को किया जाएगा। वहीं अब एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।  

less than 1 minute read

JEE Advanced Exam 2024 Admit Card: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मद्रास (IIT Madras) ने जेईई एडवांस एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। आज यानी कि 17 मई तो जेईई एडवांस के लिए एडमिट कार्ड जारी किया गया है। ऐसे छात्र जो इच्छुक हैं वे आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

26 मई को होगी परीक्षा (JEE Advanced Exam 2024) 

इस साल जेईई एडवांस की परीक्षा आईआईटी मद्रास द्वारा आयोजित की जा रही है। जेईई मेन के रिजल्ट के बाद जेईई एडवांस के आवेदन फॉर्म का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया था। परीक्षा का आयोजन 26 मई को किया जाएगा। वहीं अब एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।  

जेईई एडवांस के दो पेपर की होगी परीक्षा

यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जेईई एडवांस में दो पेपर होते हैं-पेपर 1 और पेपर-2। पेपर 1 का आयोजन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर-2 का आयोजन दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक किया जाएगा। 

ऐसे करें डाउनलोड (JEE Advanced Admit Card Download) 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • जेईई एडवांस 2024 का लिंक होम पेज पर दिया होगा, इस लिंक पर क्लिक करें 
  • लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें 
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा
  • भविष्य के लिए इसे डाउनलोड कर लें 
Also Read
View All

अगली खबर