शिक्षा

JEE Main 2026 Answer Key: जेईई मेन सेशन-1 की आंसर-की जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

JEE Main Answer Key 2026: एनटीए ने जेईई मेन सेशन-1 की आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। 13 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स 5 फरवरी तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। कैंडिडेट्स डायरेक्ट इस लिंक से आंसर-की चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

2 min read
Feb 04, 2026
JEE Main Answer Key 2026 (PC: Freepik)

JEE Main Answer Key OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2026 के पहले सत्र (Session 1) की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए लाखों कैंडिडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। इसके साथ ही एनटीए ने कैंडिडेंट्स की रिस्पॉन्स शीट भी प्रोवाइड कराई है। बता दें कि, इस बार जेईई मेन सेशन-1 के लिए कुल 13,50,969 कैंडिडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

ये भी पढ़ें

NCERT Recruitment 2026: बिना किसी परीक्षा के प्रोफेसर बनने का मौका, 1.44 लाख तक होगी सैलरी, लास्ट डेट से पहले कर दें आवेदन

JEE Main 2026 Objection Date: 5 फरवरी तक दर्ज कराएं आपत्ति

यदि किसी परीक्षार्थी को आंसर-की में दिए गए किसी उत्तर पर डाउट या आपत्ति है, तो वह अपना ऑब्जेक्शन 5 फरवरी तक ऑनलाइन मोड में दर्ज करा सकता है। आपत्ति दर्ज कराने की लास्ट डेट 5 फरवरी, 2026 तय की गई है। बोर्ड ने साफ किया है कि, प्रत्येक सवाल के हिसाब से 200 रुपये का शुल्क भुगतान करना होगा। सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स सभी चैलेंज की जांच करेंगे और उसके आधार पर फाइनल आंसर की जारी होगी। इसके बाद फाइनल आंसर की के आधार पर रिजल्ट जारी किया जाएगा।

JEE Main session 2 registration 2026: 13 लाख छात्रों ने दी परीक्षा

इस बार जेईई मेन सेशन-1 के लिए कुल 13,00,368 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। सेशन-1 की परीक्षाएं 21 जनवरी से 29 जनवरी के बीच आयोजित की गई थीं। देश के प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे एनआईटी, आईआईआईटी और जीएफटीआई की कुल 62,500 से ज्यादा सीटों के लिए यह मुकाबला हो रहा है। एनटीए ने अप्रैल सत्र (Session 2) के लिए भी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन छात्रों ने जनवरी सेशन में हिस्सा नहीं लिया या जो अपने स्कोर में सुधार करना चाहते हैं, वे 25 फरवरी, 2026 की रात 9 बजे तक अप्लाई कर सकते हैं। सेशन-2 की परीक्षा 1 अप्रैल से 10 अप्रैल, 2026 के बीच आयोजित की जाएगी।

JEE Main Answer Key OUT: इस रैंक पर मिलेगा IIT में प्रवेश

जेईई मेन के दोनों सेशन के रिजल्ट आने के बाद, कैंडिडेंट्स के स्कोर के आधार पर ऑल इंडिया रैंक जारी की जाएगी। टॉप 2,50,000 रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवार ही जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए एलिजिबल होंगे, जिसके जरिए आईआईटी में दाखिला मिलता है। आईआईटी एंट्रेंस जेईई एडवांस्ड भी वही कैंडिडेट्स दे सकते हैं, जिसके 12वीं में कम से कम 75 फीसदी मार्क्स होंगे।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि, वे समय सीमा के भीतर अपनी आंसर-की का मिलान कर लें और भविष्य के संदर्भ के लिए ओएमआर शीट की कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें। परीक्षा से जुड़ी किसी भी अन्य जरूरी अपडेट के लिए समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in चेक करते रहें।

ये भी पढ़ें

AI से ‘कॉपी-पेस्ट’ करना PhD स्टूडेंट्स को पड़ा भारी, UGC ने रिजेक्ट किए दर्जनों रिसर्च पेपर

Also Read
View All

अगली खबर