शिक्षा

JEE Main phase 3rd 2021: अप्रैल सेशन के लिए 15 जुलाई को जारी होगा एडमिट कार्ड, jeemain.nta.nic.in से कर पाएंगे से डाउनलोड

  JEE Main phase 3rd 2021: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जेईई मेन यानी मुख्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा के तीसरे चरण ( अप्रैल सेशन ) के लिए एडमिट कार्ड 15 जुलाई को जारी होने की उम्मीद है। एनटीए द्वारा जेईई फेज-3 की परीक्षा 20 जुलाई से 25 जुलाई, 2021 के बीच आयोजित की जाएगी।

2 min read

JEE Main phase 3rd 2021: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जेईई मेन तीसरे चरण यानि अप्रैल सेशन के लिए प्रवेश पत्र 15 जुलाई को जारी होने की उम्मीद है। हाल ही में पूर्व शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने जेईई फेज-3 की परीक्षा 20 जुलाई से 25 जुलाई, 2021 के बीच आयोजित करने की घोषणा की थी। वे उम्मीदवार, जिन्होंने जेईई मेन 2021 के तीसरे चरण के लिए खुद को पंजीकृत किया है वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें। उम्मीदवार प्रवेश पत्र jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड कर पाएंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां:

तीसरे चरण की परीक्षा के लिए 15 जुलाई को जारी किए जाएंगे प्रवेश पत्र।

तीसरे चरण की परीक्षाएं 20 से 25 जुलाई 2021 के बीच आयोजित की जाएंगी।

चौथे चरण के लिए पंजीकरण पोर्टल 12 जुलाई, 2021 को बंद कर दिया जाएगा।

चौथे चरण की परीक्षाएं 27 जुलाई से 02 अगस्त 2021 के बीच आयोजित की जाएंगी।

20 जुलाई को जारी होंगे चौथे चरण के लिए एडमिट कार्ड

एनटीए द्वारा तीसरे चरण के लिए प्रवेश पत्र जारी करने के एक सप्ताह के भीतर यानी 20 जुलाई तक चौथे चरण के लिए प्रवेश पत्र जारी करने की उम्मीद है। चौथे चरण की परीक्षा 27 जुलाई से 02 अगस्त, 2021 के बीच निर्धारित है। आवेदन में भरे गए विवरण में करेक्शन करने के लिए पोर्टल अभी खुला हुआ है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उन्हें अपडेट कर सकते हैं।

पहले आवेदन कर चुके उम्मीदवार भी यदि परीक्षा केंद्र सहित विवरण को बदलना चाहते हैं, वे उपर्युक्त पंजीकरण की तिथियों पर संशोधन कर सकते हैं। किसी भी शंका या समस्या के मामले में, उम्मीदवार 01140759000 पर संपर्क कर सकते हैं या jeemain@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।

Web Title: JEE Main phase 3rd 2021 Admit card for April session may be issued on July 15

Updated on:
11 Jul 2021 06:00 pm
Published on:
11 Jul 2021 05:05 pm
Also Read
View All