शिक्षा

JEECUP 2021: ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर्म भरने की अंतिम डेट बढ़ी, जल्द करें अप्लाई

JEECUP 2021: इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उच्च शिक्षा हासिल करने के इच्छुक युवाओं के लिए खास जानकारी है कि JEECUP ने पॉलिटेक्निक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की समय सीमा बढ़ा दी है। UPJEE के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है।
2 min read
• •
Updated: 20 Apr 2021, 4:56 PM IST
Feature image

JEECUP 2021: ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल उत्तर प्रदेश ( JEECUP ) परीक्षा के लिए पॉलिटेक्निक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की समय सीमा बढ़ा दी है। जिसे परिषद की ओर से 15 दिन और बढ़ा दिया है।ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है, वे JEECUP की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.nic.in पर जाकर ऑनलाइन 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। JEECUP 2021 परीक्षा 15 से 20 जून तक आयोजित होने वाली है। परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।

ऐसे भरें JEECUP 2021 का फॉर्म

JEECUP 2021 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeecup.nic.in पर जाएं। इसके बाद नए रजिस्ट्रेशन बटन पर क्लिक करें। नया पेज खुलते ही नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि जैसी डिटेल्स एंटर दर्ज कर लॉगिन करें। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद उम्मीदवारों को पर्सनल कम्युनिकेशन, और शैक्षणिक विवरण जैसे आवेदन पत्र के सभी विवरण भरने होंगे। साथ ही जरूरी दस्तावेज, खुद की तस्वीर, और हस्ताक्षर की स्कैन की गई ईमेज को भी अपलोड करना होगा। इसके बाद शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके बाद फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर आगे के लिए अपने पास रख लें।

15 से 20 जून के बीच आयोजित की जाएगी परीक्षा

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन परीक्षा 15 जून से 20 जून 2021 के बीच आयोजित की जाएगी। JEECUP यूपी पॉलिटेक्निक के लिए एक राज्य स्तरीय परीक्षा है जिसके द्वारा छात्रों को विभिन्न डिप्लोमा कोर्सों में एडमिशन दिया जाता है। यूपी पॉलिटेक्निक 2021 प्रवेश परीक्षा संपन्न होने के बाद उम्मीदवारों की आंसर की जारी की जाएगी उसके बाद उम्मीदवारों के रिजल्ट जारी कर दिए जायेंगे। जिन छात्रों का नाम मेरिट लिस्ट में आएगा उन्हें काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा। काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान ही छात्रों को एडमिशन दिया जाएगा।

Published on: