8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JKCET 2021 Application: इंजीनियरिंग में प्रवेश परीक्षा की आवेदन डेट बढ़ी,जल्द करें अप्लाई

JKCET 2021: इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा JKCET 2021 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 16 अप्रैल, 2021 से बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 19 Apr 2021, 9:19 PM IST

JKCET 2021

JKCET 2021

JKCET 2021 Application: जम्मू एंड कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JKBOPEE) ने इंजीनियरिंग कोर्स की प्रवेश परीक्षा JKCET 2021 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 16 अप्रैल, 2021 से बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी गई है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन नही कर पाए थे अब उन्हें एक और मौका मिल गया है इसलिए अब उम्मीदवार 30 अप्रैल, 2021 के पहले तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। वे आधिकारिक वेबसाइट jkbopee.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर लें।

इससे पहले, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 16 अप्रैल, 2021 निर्धारित की थी। लेकिन, अब उम्मीदवारों को एक और अवसर मिला है वे 30 अप्रैल तक प्रवेश लेने के लिए अप्लाई कर सकते है। रजिस्ट्रेशन के साथ ही, ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करने और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने की लास्ट डेट भी 30 अप्रैल, 2021 निर्धारित की गई है।

Documents For JKCET 2021

ऐसे विद्यार्थी जो जम्मू एंड कश्मीर कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (इंजीनियरिंग) के लिए आवेदन करना चाहते है उनके लिए जरूरी है कि वो 12वीं कक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमैटिक्स से पढ़े हों। वहीं शैक्षिक योग्यता की अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर जाकर इन्फॉर्मेशन ब्रोशर चेक कर सकते हैं। वहीं, उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 17 वर्ष निर्धारित है।

यहां कर सकेंगे ऑनलाइन अप्लाई

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट, jkbopee.gov.in पर जाएं। इसके लिए आप सबसे पहले jkbopee.gov.in पर जाए इसके बाद ऑनलाइन एप्लीकेशन सेक्शन में सीईटी (इंजीनियरिंग) के अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें। क्लीक करते ही आपकी स्क्रीन पर एक नए पेज खुलेगा। यहां दिए गए इंस्ट्रक्शन को अच्छी तरह से चेक कर लें। अब आपको क्लिक हियर टू फिल एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद आप आगे की आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।