अब इन सभी कारणों को देखते हुए बिहार (Bihar) के सीबीएसई (CBSE) और आईसीएसई (ICSE) स्कूलों में चल रही 12वीं के प्रैक्टिकल (Practical Exam Postponed) को स्थगित करने के आदेश दे दिए गए हैं। जो छात्र किसी कारणवश प्रैक्टिकल परीक्षा नहीं दे पाए हैं, अब उन्हें 15 मई तक इंतजार करना होगा। 15 मई को बिहार सरकार (Bihar Government) के अगले आदेश के अनुसार नई तारीख पर निर्णय लिया जाएगा। कहा तो यह भी जा रहा है कि जब स्कूल खुलेंगे, तभी प्रैक्टिकल परीक्षा ली जाएंगी। सोमवार से प्रदेशभर के सभी स्कूलों के ऑफिस भी बंद कर दिए गए हैं।