8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Vyapam Exam 2021 Postpone: कोरोना के चलते मंडी निरीक्षक और उप निरीक्षक भर्ती परीक्षाएं हुए स्थगित , आज जारी होने थे प्रवेश पत्र

CG Vyapam Exam 2021 Postpone: सीजी व्यापम ने छत्तीसगढ़ में मंडी निरीक्षक और उप निरीक्षक के कुल 168 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा को स्थगित कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 19 Apr 2021, 8:40 PM IST

CG Vyapam Exam 2021

CG Vyapam Exam 2021

CG Vyapam Exam 2021 Postpone: कोरोना महामारी के बढ़ती लहर के बीच कई राज्य की सरकारों ने स्कूल कॉलेजों को बंद करने के साथ परीक्षाएं स्थगित करने के आदेश जारी किए है इन्ही के बीच छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल की परीक्षा को भी स्थगित कर दिया है। छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी की ओर से जारी की जाने वाली मंडी निरीक्षक और उप निरीक्षक के कुल 168 पदों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाने वाली थी जिसका एडमिट कार्ड आज जारी होने वाला था। लेकिन तेजी से फैल रही कोरोना महामारी को देखते हुए यह परीक्षा स्थगित कर दी गई है। इसकी जानकारी सीजी व्यापम द्वारा आज, 19 अप्रैल 2021 को ऑफिशियल वेबसाइट, vyapam.cgstate.gov.in पर जारी की गयी है।

Read More:- Sarkari Naukri: 10 वीं और 12 वीं पास युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का बड़ा मौका

बता दें कि सीजी व्यापम द्वारा मंडी निरीक्षक और उप निरीक्षक परीक्षा का आयोजन 29 अप्रैल 2021 को किया जाना था। सीजी व्यापम द्वारा जारी की किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार, "महामारी के संक्रमण के कारण दिनांक 29 अप्रैल 2021 को आयोजित होने वाली मंडी निरीक्षक एवं उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा (एमएस 121) को स्थगित किया जाता है। परीक्षार्थियों को परीक्षा की आगामी तिथि की सूचना परीक्षा के 2 से 3 सप्ताह पूर्व दिया जावेगा तथा प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि भी व्यापम की वेबसाइट, vyapam.cgstate.gov.in पर प्रदर्शित किया जावेगा।"

Read More:- sarkari naukri 2021: जल्द ही शुरू होने वाली है भारतीय स्टेट बैंक में क्लर्क भर्ती, जानिए पात्रता सहित पूरी डिटेल

आज जारी होने थे एडमिट कार्ड

जानकारी के लिए बता दें कि छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी समितियों में मंडी निरीक्षक और उप निरीक्षक के 168 पदों पर भर्ती की जानी हैं और इस परीक्षा में बैठे उम्मीदवारों को आज 19 अप्रैल 2021 को एडमिट कार्ड जारी किये जाने हैं। जिन उम्मीदवारों ने छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड, रायपुर द्वारा जारी विज्ञापन जारी (सं.बी-1/1/विविध/176-4(जी)/2020-21/7171 तिथि 15/3/2021) के सापेक्ष आवेदन किया है, वे अपना एडमिट कार्ड 2021 छत्तीसगढ़ सीजी व्यापम की ऑफिशियल वेबसाइट, vyapam.cgstate.gov.in पर जारी होने के बाद डाउनलोड कर पाएंगे।

मंडी निरीक्षक और उपनिरीक्षक पदों की भर्ती के लिए होने वाली इस परीक्षा के चयन हेतु आरंभिक स्तर की परीक्षा का आयोजन रायपुर द्वारा निर्धारित तिथि पर राज्य के 8 जिलों में किया जाएगा। जिन आठ जिलों में यह परीक्षा आयोजित की जाएगी वे हैं अम्बिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर, रायपुर, रायगढ़, कांकेर और दंतेवाड़ा शामिल हैं।

150 अंको को होगी परीक्षा
वहीं, जारी की गई अधिसूचना के अनुसार परीक्षा 150 अंको की होगी। जिसमें हिंदी व्याकरण, अग्रेंजी ग्रामर, गणित, सामान्य मानसिक योग्यता, सामान्य ज्ञान, करेंट अफेयर्स, छत्तीसगढ़ की जानकारी से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।