बता दें है कि इससे पहले क्लैट की परीक्षा 13 जून की तारीख तय की गई थी। जिसे बाद में स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद अधिकारियों ने CLAT 2021 परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च से बढ़ाकर 30 अप्रैल, 2021 कर दी है।जिन अभ्यर्थीयों ने क्लैट परीक्षा के लिए आवेदन जमा नही किए है वो 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।क्लैट परीक्षा को लेकर कोई भी अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जारी होगी। दरअसल, मई के पहले हफ्ते में परीक्षा तारीख तय होने की वजह से इस परीक्षा के स्थगित होने की संभावना जताई जा रही है।