शिक्षा

Jobs 2026: 10वीं पास के लिए बिना लिखित परीक्षा सरकारी नौकरी पाने का मौका, सैलरी भी मिलेगी बढ़िया

GDS भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता के तौर पर मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। 10वीं में गणित, अंग्रेजी और स्थानीय भाषा पढ़ी होना अनिवार्य है।

2 min read
Feb 02, 2026
Jobs 2026

Jobs 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक राहत भरी खबर है। भारतीय डाक ने Gramin Dak Sevak (GDS) भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बार भर्ती का दायरा बड़ा है और देशभर के अलग-अलग पोस्टल सर्किल में कुल 28,740 पद भरे जाएंगे। भारतीय डाक के नोटिफिकेशन के अनुसार 31 जनवरी 2026 से आवेदन शुरू हो चुके हैं। इच्छुक उम्मीदवार 14 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 16 फरवरी 2026 शाम 5 बजे तय की गई है। सुधार के लिए अलग से विंडो दी है। 18 और 19 फरवरी 2026 को करेक्शन विंडो खुलेगी।

ये भी पढ़ें

What Is UGC, क्या है यूजीसी की जिम्मेदारियां, कब हुआ था इसका गठन?

India Post vacancy 2025: 28 हजार से ज्यादा पद, गांव-कस्बों में मिलेगी नौकरी

इस भर्ती के जरिए ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM) और ग्रामीण डाक सेवक जैसे पदों पर नियुक्तियां होंगी। ये सभी पद ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों में डाक सेवाओं को मजबूत करने से जुड़े हैं।

Jobs 2026: योग्यता और उम्र की शर्तें

GDS भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता के तौर पर मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। 10वीं में गणित, अंग्रेजी और स्थानीय भाषा पढ़ी होना अनिवार्य है। इसके अलावा बेसिक कंप्यूटर ज्ञान, साइकिल चलाने की क्षमता और आजीविका के पर्याप्त साधन भी मांगे गए हैं।

India Post vacancy: ऐसे होगा उम्मीदवारों का चयन

इस भर्ती में कोई परीक्षा नहीं होगी। चयन पूरी तरह 10वीं कक्षा के अंकों से बनी मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों के अंक ज्यादा होंगे, उनके चयन की संभावना भी ज्यादा रहेगी। यही वजह है कि यह भर्ती हर साल युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय रहती है।

India Post Salary: सैलरी कितनी मिलेगी


वेतन की बात करें तो ग्रामीण डाक सेवक और ABPM पद के लिए 10,000 से 24,470 रुपये प्रति माह तक सैलरी तय की गई है। वहीं BPM पद पर चयनित उम्मीदवारों को 12,000 से 29,380 रुपये प्रति माह तक वेतन मिल सकता है।

ये भी पढ़ें

IGNOU Admission 2026: इग्नू में री-रजिस्ट्रेशन की तारीख आगे बढ़ी, अप्लाई के लिए इन डाक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरुरत

Published on:
02 Feb 2026 12:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर