LU Campus Placement 2026: राज्य के छात्रों को मिलेगा शानदार स्टाइपेंड के साथ लाखों का सैलरी पैकेज। इस डिग्री वाले स्टूडेंट्स को ये नामी कंपनी देगी ₹20,000 स्टाइपेंड, फिर 6 लाख की नौकरी, जानें कैसे करें अप्लाई और क्या है आवेदन की आखिरी तारीख।
Campus Placement 2026: लखनऊ विश्वविद्यालय (LU) के छात्रों के लिए करियर बनाने का शानदार अवसर सामने आया है। विश्वविद्यालय के केंद्रीय प्लेसमेंट सेल (CPC) ने साल 2026 बैच के विद्यार्थियों के लिए अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड में कैंपस प्लेसमेंट और इंटर्नशिप अभियान की शुरुआत की है। इस प्रोग्राम के तहत चयनित होने वाले छात्रों को न केवल सीखने का मौका मिलेगा, बल्कि उन्हें आकर्षक स्टाइपेंड और नौकरी का ऑफर भी दिया जाएगा।
सीपीसी के एडिशनल डायरेक्टर डॉ. हिमांशु पाण्डेय ने बताया कि यह अवसर खासतौर से एमएससी भूविज्ञान (Geology) लास्ट ईयर के स्टूडेंट्स के लिए है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। अल्ट्राटेक सीमेंट की ओर से सिलेक्शन प्रोसेस पूरा होने के बाद स्टूडेंट्स को तीन महीने की इंटर्नशिप पर रखा जाएगा। इस दौरान उन्हें हर महीने 20 हजार रुपए का स्टाइपेंड दिया जाएगा।
ट्रेनी ड्यूरेशन पूरा होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड की भारत में स्थित किसी भी सीमेंट निर्माण इकाई (Manufacturing Unit) में नियुक्त किया जा सकता है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसका लाभ उठाने के लिए 17 जनवरी, 2026 की सुबह 11 बजे तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया यूनिवर्सिटी के ऑफिशियल पोर्टल के जरिए पूरी की जा सकती है।