शिक्षा

JSSC ANM Recruitment 2025: महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता की बंपर सरकारी भर्ती, जानें योग्यता, सैलरी और जिलेवार वैकेंसी

JSSC ANM Recruitment 2025: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) के 3000 से ज्यादा पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती में राज्य के 10वीं पास और एएनएम कोर्स कर चुके अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
2 min read
• •
Jul 11, 2025
JSSC ANM Recruitment 2025
Image Source: Gemini

JSSC ANM Recruitment 2025: झारखंड में स्वास्थ्य विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहीं महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) के 3100 से अधिक पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए खास है जिन्होंने 10वीं के बाद एएनएम का प्रशिक्षण कोर्स पूरा किया है और सरकारी क्षेत्र में नौकरी करने की इच्छा रखती हैं।

JSSC ANM Recruitment 2025: कुल कितनी वैकेंसी?

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 3181 पद भरे जाएंगे जिसमें से 3020 पद नियमित हैं और 161 पद बैकलॉग श्रेणी के अंतर्गत आते हैं। उम्मीदवारों को जिलेवार रिक्तियों के आधार पर आवेदन करने का मौका मिलेगा। सबसे ज्यादा पद गुमला (203), रांची (245), उन्ना (214), पश्चिमी सिंहभूम (200) और पलामू (180) में हैं।

जिलापदों की संख्या
धनबाद134
सिमडेगा150
पूर्वी सिंहभूम172
पश्चिमी सिंहभूम200
देवघर92
रांची245
गिरीडीह72
बोकारो130
चतरा84
पाकुड़126
गुमला203
हजारीबाग127
कोडरमा54
लातेहार60
गोड्डा122
पलामू180
साहिबगंज98
उन्ना214
गढ़वा131
खूंटी96
रामगढ़63
सरायकेला55
लोहारदगा95
जामताड़ा117
कुल3020

योग्यता क्या होनी चाहिए?

इस भर्ती में वही महिलाएं आवेदन कर सकती हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 45% अंकों के साथ 10वीं पास की हो और साथ ही 18 महीने का एएनएम प्रशिक्षण पूरा किया हो। इसके अलावा अभ्यर्थी का नाम झारखंड नर्सिंग काउंसिल में रजिस्टर्ड होना चाहिए।

आयु सीमा और छूट

न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

अधिकतम आयु (UR/EWS): 40 वर्ष

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

वेतनमान और ग्रेड पे

इस पद पर चयनित महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को लेवल-4 के अनुसार वेतन मिलेगा जो कि 5200 रुपये से 20200 रुपये के बीच होगा, साथ में 2400 रुपये ग्रेड पे भी दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

चयन लिखित परीक्षा, शैक्षणिक अंकों, तकनीकी योग्यता, और संविदा अनुभव के आधार पर किया जाएगा। सभी योग्यताओं को आवेदन की अंतिम तिथि के अनुसार मान्यता दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी, EWS: 100 रुपये

अनुसूचित जाति/जनजाति (Jharkhand): 50 रुपये

आवेदन कैसे करें?

इच्छुक अभ्यर्थी झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, इसलिए समय रहते फॉर्म भरना जरूरी है।

Updated on:
11 Jul 2025 07:00 pm
Published on:
11 Jul 2025 07:00 pm