शिक्षा

Karnataka CET results 2018 : जारी हुआ रिजल्ट, kea.kar.nic.in पर देखें

द कर्नाटका एग्जामिनेशंस अथॉरिटी (केईए) ने 1 जून को स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2018 Karnataka CET results 2018 का रिजल्ट जारी किया।

2 min read
Jun 01, 2018
KCET 2018
KCET 2018

द कर्नाटका एग्जामिनेशंस अथॉरिटी (केईए) ने 1 जून को स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2018 Karnataka CET results 2018 का रिजल्ट जारी किया। जिन भी कैंडिडेट्स ने कनार्टका सीईटी की परीक्षा दी थी, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in या karresults.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यह परीक्षा १८ व १९ अप्रेल को आयोजित की गई थी।

विजयपुरा जिले के श्रीधर डोडामणी ने इंजीनियरिंग में टॉप किया है। दूसरे स्थान पर दक्षिण कन्नड के नारायण पाय रहे। वहीं राज्य में ब्यूरेक्रैट के बेटे तुहिन गिरिनाथ ने चौथा स्थान हासिल किया है, हालांकि बेंगलूरु में गिरिनाथ ने टॉप किया है। अनीता जेम्स ने सीईटी इंजीनियरिंग में पांचवा स्थान और बेंगलूरु से लड़कियों में टॉपर रही हैं।

डॉक्यूमेंटस की वेरिफिकेशन 5 जून से 16 जून तक होगी। केईए और डायरेक्ट्रेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन मेडिकल और इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की काउंसिलिंग शुरू करेंगे।

यह एंट्रेंस एग्जाम कनार्टका एग्जामिनंशस अथॉरिटी (केईए) ने आयोजित करवाई थी। इस परीक्षा को पास करने वाले कैंडिडेट्स को राज्य के सरकारी कॉलेज में इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, बी फार्मा में फुल टाइम कोर्स के फस्र्ट ईयार या फसर्ट् सेमिस्टर, सेकंड ईयर बी फार्मा, फार्मा-डी कोर्स और फार्म साइंस कोर्स में एडमिशन मिलेगा।

ऐसे डाउनलोड करें अपना रिजल्ट

ससे पहले केईए की आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in या karresults.nic.in पर जाएं। यहां आपको Karnantaka CET results 2018 का लिंक मिलेगा। इस लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुलेगा। यहां आप मांगी गई जानकारी भर कर सब्मिट करें। आपके सामने आपका रिजल्ट खुल जाएगा। अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर इसका प्रिंट ले लें। यह आपको आगे की प्रक्रिया में काम आएगी।

मेडिकल और डेंटल कैंडिडेट्स के लिए सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की ओर से आयोजित किए गए नेशनल एलिजिबिलिट एंड एंट्रेंस टेस्ट (नीट २०१८) क्लयर करना अनिवार्य है। ऑफिशियल वेबसाइट पर नोट के अनुसार जिन भी स्टूडेंट्स ने अभी सीबीएसई १२वीं/सीआईएससीई १०+२ या अन्य बोर्ड से १२वीं की परीक्षा दी है, उन्हें अपना रिजल्ट जारी होने के बाद अपने अंक भी एंटर करने होंगे। ताजा जानकारी के लिए कनार्टका एग्जामिनंशस अथॉरिटी (केईए) की आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in या karresults.nic.in पर लगातार नजर रखें। आप चाहें तो हमारी वेबसाइट www.patrika.com पर भी जानकारी ले सकते हैं।

Updated on:
01 Jun 2018 03:41 pm
Published on:
01 Jun 2018 12:18 pm