शिक्षा

Karnataka PUC II exam schedule out: पीयूसी टू एग्जाम का शेड्यूल जारी, प्रैक्टिकल परीक्षा 28 अप्रैल से

Karnataka PUC II exam schedule out: कर्नाटक सरकार के ताजा फैसलों के मुताबिक पीयूसी टू थ्योरी की परीक्षाएं 24 मई से 16 जून और एसएसएलसी कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 21 जून से 5 जुलाई 2021 के बीच आयोजित की जाएगी।

2 min read

Karnataka PUC II exam schedule out: कर्नाटक प्री यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट पूर्व निर्धारित योजना के मुताबिक पीयूसी टू के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम आयोजित करेगा। फिलहाल, कर्नाटक शिक्षा विभाग ने पीयूसी टू प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए जरूरी तिथि और गाइडलाइन जारी कर दिए हैं। विभागीय सूचना के मुताबिक बोर्ड 28 अप्रैल से 18 मई 2021 तक पीयूसी टू प्रैक्टिकल टेस्ट होगा। इस बारे में संबंधित कॉलेजों से कहा गया है कि परीक्षा में शामिल छात्रों का ऑनलाइन पंजीकरण जरूरी करें।

इसके साथ ही कर्नाटक पीयूसी टू थ्योरी परीक्षाओं के लिए डेट भी जारी कर दिए गए हैं। थ्योरी की परीक्षाएं 24 मई से 16 जून और एसएसएलसी यानि कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 21 जून से 5 जुलाई 2021 के बीच आयोजित की जाएंगी।

कर्नाटक के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री एस सुरेश कुमार ने ने इस बात की पुष्टि कर दी है। उन्होंने कहा है कि पहले से निर्धारित योजना के मुताबिक एसएसएलसी परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। वहीं एक से नौ कक्षा तक के छात्रों को एक सतत और व्यापक मूल्यांकन कार्यक्रम के तहत आगामी कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। प्रभावी मूल्यांकन व्यवस्था के तहत कक्षा 1 से 9 तक के छात्रों को फिजिकल फॉर्म में एग्जाम में शामिल होने के लिए नहीं कहा जाएगा। मूल्यांकन और परिणाम की घोषणा बच्चों की सीखने की क्षमता का आकलन करने का एक जरिया होगा।

इसी के साथ कर्नाटक सरकार ने 15 जून से 14 जुलाई तक हाई स्कूल के शिक्षकों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश प्रदान करने का भी निर्णय लिया है। शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार ने इस बारे में कहा है कि कोविड-19 की वजह से इसमें फेरबदल भी हो सकता है।

Web Title: Karnataka PUC Two Exam Schedule Out Practical Exams From April 28

Updated on:
25 Apr 2021 03:41 pm
Published on:
25 Apr 2021 03:39 pm
Also Read
View All