
भारत सरकार ने विद्यार्थियों के लिए नई पहल करते हुए उन्हें हवाई यात्रा की सुविधा देने का निर्णय लिया है। केन्द्रीय विद्यालय संगठन ने के अनुसार केन्द्रीय विद्यालयों के छात्र देश के अलग- अलग राज्यों में होने वाली सांस्कृतिक तथा अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए जाते रहते हैं। परन्तु कई बार किन्हीं कारणों के चलते वो नहीं जा पाते, ऐसे में केन्द्रीय विद्यालय संगठन की तरफ से स्टूडेंट्स के लिए हवाई यात्रा का टिकट बुक करवाया जाएगा।
इसके लिए कुछ शर्तें रखी गई हैं जैसे कि विद्यार्थी के स्कूल से वेन्यू तक के बीच की दूरी कम से कम 500 किलोमीटर होनी चाहिए। दूसरा किसी प्राकृतिक आपदा, ट्रेनों के रद्द होने अथवा अन्य किसी कारण से यदि ट्रेन में यात्रा करना संभव नहीं हो तो (परन्तु इस कंडीशन में स्टूडेंट का III AC/ II AC का टिकट कन्फर्म होना चाहिए। इन दोनों ही सिचुएशन्स में स्टूडेंट्स को सरकार की तरफ से निशुल्क हवाई यात्रा करने की अनुमति तथा सुविधा दी जाएगी।
यह अनुमति KVS Region के डिप्टी कमिश्नर की तरफ से दी जाएगी। इस सुविधा के इस्तेमाल की एक शर्त यह भी है कि हवाई यात्रा का टिकट 3 AC/ separate Rail Coach के टिकट से सस्ता या बराबर प्राइस वाला होना चाहिए अन्यथा अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि अनुमति छात्र के अलावा उसके साथ जाने वाले साथी विद्यार्थी, एस्कॉर्ट टीचर तथा अधिकारियों को भी दी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय विद्यालय संगठन हर वर्ष स्पोर्ट्स, आर्ट्स, सांस्कृतिक, विज्ञान तथा सोशल साइंस से जुड़ी विभिन्न गतिविधयां आयोजित करता है। ये गतिविधियां देश भर में मौजूद केन्द्रीय विद्यालयों में आयोजित की जाती है।