शिक्षा

KVs Admission 2025: कक्षा 1 में दाखिले की बढ़ाई गई अंतिम तारीख, अब इस डेट तक भरें फॉर्म

KVs Admission 2025: केंद्रीय विद्यालय संगठन ने केंद्रीय विद्यालय प्रवेश 2025-26 के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। ऐसे अभिभावक जो अपने बच्चों का प्रवेश केंद्रीय विद्यालय में कराना चाहते हैं, वे 24 मार्च तक रजिस्ट्रेशन करा लें।
2 min read
• •
Updated: 21 Mar 2025, 10:32 AM IST
Feature image

KVs Admission 2025: केंद्रीय विद्यालय संगठन ने केंद्रीय विद्यालय प्रवेश 2025-26 के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। ऐसे अभिभावक जो अपने बच्चों का प्रवेश केंद्रीय विद्यालय में कराना चाहते हैं, वे 24 मार्च तक रजिस्ट्रेशन करा लें। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाएं।

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

आवेदन ऑनलाइन ही किए जाएंगे। कक्षा 1 में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 24 मार्च है। कैंडिडेट्स इससे पहले अप्लाई कर लें। बालवाटिका (स्तर 1, 2 और 3) प्रवेश प्रक्रिया 21 मार्च को रात 10 बजे समाप्त होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

-वैलिड मोबाइल नंबर (भारतीय सिम)

-ईमेल पता

-बच्चे की डिजिटल तस्वीर (JPEG, अधिकतम आकार: 256KB)

स्कैन किया हुआ जन्म प्रमाण पत्र और पता प्रमाण

-जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

-EWS श्रेणी के लिए सरकारी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

-माता-पिता या दादा-दादी का स्थानांतरण विवरण (यदि सेवा क्रेडेंशियल के आधार पर आवेदन कर रहे हैं)

ऐसे करें आवेदन 

-सबसे पहले आधिकारिक kvsonlineadmission.kvs.gov.in वेबसाइट पर जाएं

-होमपेज पर, एक वैध मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के साथ रजिस्ट्रेशन करें

-सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें

-फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें

गलत जानकारी देने से बचें 

यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यदि केवी द्वारा जांच के समय आवेदन पत्र में किसी कैंडिडेट द्वारा गलत और भ्रामक जानकारी पाई जाती है तो ऐसे कैंडिडटे को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में केवीएस द्वारा नोटिस जारी कर जानकारी दी गई है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट विजिट करें। 

Updated on:
21 Mar 2025, 10:32 AM IST
Published on: