
BPSC Exam Calendar 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बीते रोज विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। हालांकि, इसमें चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा की जानकारी नहीं दी गई है। वहीं बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) मुख्य परीक्षा 25, 26, 28, 29, 30 अप्रैल, 2025 को आयोजित की जाएगी।
बीपीएससी ने जो एग्जाम कैलेंडर जारी किया है, उसमें चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा की जानकारी नहीं दी गई है। आयोग का कहना है कि शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के बाद इसे कैलेंडर में शामिल किया जाएगा।
आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, BPSC 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) मुख्य परीक्षा 25, 26, 28, 29, 30 अप्रैल, 2025 को आयोजित की जाएगी। बीपीएससी ने 70वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा 13 दिसंबर 2024 को आयोजित की थी। परिणाम 23 जनवरी 2025 को घोषित किया गया था। बीपीएससी 70वीं CCE परीक्षा के माध्यम से कुल 2,035 रिक्तियां भरी जाएंगी। एकीकृत CCE 70वीं मुख्य परीक्षा के अलावा, सहायक प्रोफेसर (भौतिकी), औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में उप प्राचार्य, सहायक अभियंता (सिविल/मैकेनिकल)-PHED, आदि सहित कई पदों के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया है।
परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि कैलेंडर से अभ्यर्थियों को परीक्षा की बेहतर तैयारी करने में मदद मिलेगी। ये परीक्षा की संभावित तिथि है। आयोग समय अनुसार इसमें बदलाव कर सकता है। यदि आप भी बीपीएससी परीक्षा देना चाहते हैं तो आयोग की वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर कैलेंडर देख सकते हैं।
-फिजिक्स विषय में सहायक प्राध्यापक के 59 पदों के लिए परिणाम 25 मार्च को जारी किया जाएगा। साक्षात्कार 13 अप्रैल को होगा।
-ज्यूडिशियल मेंबर इन स्टेट कंज्यूमर के 57 पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा 3-5 मई को आयोजित की जाएगी।
-41 असिस्टेंट सेक्सन ऑफिसर के लिए प्रारंभिक परीक्षा 13 जुलाई को आयोजित की जाएगी।
-एलडीसी के 26 पदों के लिए परीक्षा 20 जुलाई को होगी। टाइपिंग टेस्ट की तिथि प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम के बाद जारी की जाएगी।
-असिस्टेंट रेवेन्यू एंड अकाउंट ऑफिसर के 285 पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा 27 जुलाई को आयोजित की जायेगी। सहायक अभियंता के 568 पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा 21 से 23 जून व जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 47 पदों के लिए परीक्षा तीन अगस्त होगी।
खनन विकास पदाधिकारी के 15 पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा नौ व 10 अगस्त को होगी। असिस्टेंट फारेस्ट कंजर्वेशन के 12 पदोंं के लिए परीक्षा 7 सितंबर को होगी।
असिस्टेंट अर्बन वेलफेयर एंड रजिस्ट्रेशन ऑफिसर के 285 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया भी इसी साल पूरी होगी। हालांकि, इस परीक्षा की तिथि अभी जारी नहीं की गई है।
Updated on:
21 Mar 2025, 10:01 AM IST
Published on:
21 Mar 2025, 9:48 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.