शिक्षा

Lalu Yadav Education: हार्वर्ड में लेक्चर… जानिए लालू प्रसाद यादव ने कहां तक की है पढ़ाई

Lalu Yadav Harvard lecture: भारत के प्रसिद्ध राजनेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव सिर्फ अपने राजनीतिक करियर के लिए ही नहीं बल्कि अपने व्यक्तित्व और भाषणों के लिए भी जाने जाते हैं। क्या आप जानते हैं कि लालू यादव को अमेरिका के हार्वर्ड और व्हार्टन बिजनेस स्कूल से भाषण देने के लिए आमंत्रण भी मिल चुका है।

less than 1 minute read
Sep 26, 2025
Lalu Prasad Yadav education, Lalu Yadav Harvard lecture, Lalu Yadav biography, Indian politician education, Lalu Yadav academic background,
लालू प्रसाद यादव ने कहां तक की है पढ़ाई। (Image Source: Instagram @laluprasad_rjd)

Lalu Yadav Educational Background: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, बिहार ही नहीं बल्कि दुनियाभर में मशहूर हैं। बिहार की राजनीति में उनकी अहम भूमिका रही है। ऐसे में आइए आज हम लालू यादव के शैक्षणिक जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में जानते हैं।

शुरुआती जीवन

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव भारत के प्रमुख राजनीतिक नेताओं में से एक हैं। बिहार की राजनीति में लालू यादव की अहम भूमिका रही है। लालू यादव जी का जन्म 11 जून 1948 को बिहार के गोपालगंज जिले के एक छोटे से गांव फुलवरिया में हुआ था। लालू यादव को उनके अनोखे और मजाकिया स्वभाव के लिए भी जाना जाता है।

कहां से हुई लालू यादव की पढ़ाई?

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने साल 1965 में पटना से 10 वीं पास की। इसके बाद उन्होंने 1966 में पटना के बीएन कॉलेज से आर्ट्स स्ट्रीम में प्री यूनिवर्सिटी एग्जाम पास किया और इसमें बाद साल 1969 में उन्होंने पटना स्थित बीएन कॉलेज से बीए पास किया।

BA LLB हैं लालू यादव

लालू यादव ने ग्रेजुएशन के बाद भी साल 1976 में पटना के लॉ कॉलेज से बीए एलएलबी की डिग्री हासिल की। लालू यादव उस जमाने के लॉ ग्रेजुएट हैं और वर्तमान में भी वह बिहार के सबसे पढ़े लिखे नेताओं में से एक हैं।

अमेरिका के हार्वर्ड से आया आमंत्रण

रेल मंत्री रहने के दौरान लालू यादव को अमेरिका के हार्वर्ड और व्हार्टन बिजनेस स्कूलों से छात्रों के एक बड़े समूह को संबोधित करने के लिए आमंत्रण भी आया थै, जिसमें वो बताने वाले थे कि उन्होंने भारतीय रेलवे में किस प्रकार बदलाव लाया।

Updated on:
26 Sept 2025 05:28 pm
Published on:
26 Sept 2025 04:10 pm