शिक्षा

LOTUS Programme 2026: जापान में रिसर्च का है सपना? 1,000 भारतीय छात्रों को मिलेगा मौका, ऐसे करें अप्लाई

Japan PhD scholarship: जापान द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम LOTUS के तहत वर्ष 2026 में 1000 भारतीय शोधार्थियों को आमंत्रित किया गया है। जापान सरकार की संस्था JST यह खास प्रोग्राम चलाती है।

2 min read
Apr 04, 2026
जापान बुला रहा है भारतीय छात्रों को। फोटो: Gemini AI

India Japan Research Programme: जापान ने भारतीय युवाओं के लिए एक बड़ा दरवाजा खोल दिया है। LOTUS कार्यक्रम के तहत चयनित भारतीय छात्रों को जापान के विश्वविद्यालय और शोध संस्थानों में उन्नत शोध करने का अवसर मिलेगा। इस कार्यक्रम में छात्रों का मार्गदर्शन भारतीय और जापानी दोनो संस्थानों के सदस्यों द्वारा किया जाएगा।

यह कार्यक्रम दीर्घकालिक शैक्षणिक साझेदारी को बढ़ावा देने के साथ-साथ नवाचार एवं वैज्ञानिक रिसर्च को भी प्रोत्साहित करेगा। इस बार करीब 1,000 भारतीय Master's, PhD छात्र और युवा वैज्ञानिक जापान की टॉप यूनिवर्सिटीज में जाकर फ्री में रिसर्च कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें

KVS Admission 2026: 8 और 9 अप्रैल को जारी होगी मेरिट लिस्ट, इसके बाद भी रहेगा मौका, जानें पूरा शेड्यूल

क्या है प्रोग्राम?

जापान सरकार की संस्था JST (Japan Science and Technology Agency) एक खास प्रोग्राम चलाती है। इस प्रोग्राम का नाम LOTUS है। सीधे शब्दों में कहें तो यह भारत और जापान के बीच युवा वैज्ञानिकों का ऐसा प्रोग्राम है, जिसमें भारतीय छात्र जापान जाकर रिसर्च करते हैं।

LOTUS प्रोग्राम दोनों देशों के बीच वैज्ञानिक सहयोग को मजबूत करने की एक रणनीतिक कोशिश है। इसके तहत FY2024 में सिर्फ 55 छात्र थे, FY2025 में 300 हुए और अब FY2026 में 1,000 छात्रों का लक्ष्य रखा गया है। छात्रों की संख्या में हो रही लगातार बढ़ोतरी बताती है कि दोनों देश इस कार्यक्रम को लेकर सकारात्मक है।

कौन कर सकता है आवेदन?

इसमें वो छात्र और रिसर्चर आवेदन कर सकते हैं जो किसी भारतीय यूनिवर्सिटी या संस्था से जुड़े हैं और जिनकी उम्र 40 साल से कम है। Master's के छात्र, PhD स्कॉलर और Postdoctoral Researchers ये तीनों इसके लिए योग्य हैं। इस प्रोग्राम की सबसे जरूरी बात यह है कि छात्र खुद इसमें आवेदन नहीं कर सकते। उन्हें जापान की किसी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर (PI-Principal Investigator) से संपर्क करने की जरूरत होगी, जो उन्हें invite करें और उनकी तरफ से JST को आवेदन करें।

LOTUS आवेदन की आखिरी तारीख कब है?

आवेदन प्रक्रिया 9 जून, 2026 (दोपहर 12:00 बजे जापानी मानक समय) तक खुली रहेगी। इसके बाद जून से अगस्त के बीच चयन प्रक्रिया होगी और अगस्त के अंत तक नतीजे आने की उम्मीद है। चुने गए छात्र अक्टूबर 2026 से जापान में अपनी रिसर्च शुरू कर सकेंगे।

इस प्रोग्राम के विषय और पार्ट

यह प्रोग्राम साइंस फील्ड्स पर केंद्रित है, जिसके तहत कई विषयों पर शोध करने का मौका मिलेगा।

  • AI और रोबोटिक्स
  • बायोटेक्नोलॉजी
  • एनर्जी
  • मटेरियल्स साइंस
  • क्वांटम टेक्नोलॉजी
  • सेमीकंडक्टर
  • नेटवर्क और टेलीकम्युनिकेशन

इस प्रोग्राम को दो विशेष भागों में बांटा गया है। पहला है LOTUS Basic यह उन छात्रों के लिए है, जो 12 महीने तक जापान में रहकर रिसर्च करना चाहते हैं। इसमें रहने का खर्च और कुछ यात्रा खर्च मिलता है।

दूसरा है LOTUS-ASPIRE यह नया और ज्यादा लंबे समय तक चलने वाला है, इसमें 3 साल तक जापान में रहकर गहरी रिसर्च की जा सकती है। इसमें रहने के खर्च के साथ-साथ रिसर्च फंड भी मिलता है। यह ट्रैक उन छात्रों के लिए है जो सिर्फ एक्सपोजर नहीं बल्कि ठोस रिसर्च परिणाम देना चाहते हैं।

यह प्रोग्राम जापान की world-class रिसर्च लैब्स में काम करने का अनुभव, अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों से नेटवर्किंग और जापान में नौकरी या इंटर्नशिप के रास्ते भी खुल सकते हैं। यानी यह एक रिसर्च स्टे से कहीं ज्यादा एक करियर की शुरुआत हो सकती है।

ये भी पढ़ें

CBSE New Rules: बोर्ड ने किए कक्षा 6 और 9 के पाठ्यक्रम में बडे़ बदलाव, बदल जाएगी शिक्षा व्यवस्था

Also Read
View All

अगली खबर