शिक्षा

Maharashtra Board 10th Result: 10वीं का परिणाम जारी, लड़कियों ने मारी बाजी,  957 छात्रों को मिले 100% अंक

Maharashtra Board 10th Result: दसवीं कक्षा के 957 छात्रों ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। 22,767 विद्यालयों में से 22,384 विद्यालयों का शत-प्रतिशत परिणाम आया है।

2 min read

Maharashtra Board 10th Result: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ( Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education ) ने कक्षा दसवीं का परिणाम जारी कर दिया है। दसवीं का परिणाम एमएसबीएसएचएसई ने result.mh-ssc.ac.in और mahahsscboard.in पर जारी किया है। कोरोना संक्रमण के दूसरी लहर की वजह से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लेने के बाद इंटरनल असेसमेंट के आधार पर परिणाम तैयार किया गया है। इस वर्ष 957 छात्रों ने दसवीं में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

लड़कियों ने मारी बाजी

साल 2021 में लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कियों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.96 फीसदी रहा है वहीं लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.94 रहा है। इस साल परीक्षा के लिए पंजीकृत कुल 16,58,624 छात्रों में 9.09 लाख लड़के और 7.48 लाख लड़कियां शामिल हैं।

रिजल्ट ऐसे करें चेक

सबसे पहले उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक साइट mahresult.nic.in पर जाएं। होम पेज पर उपलब्ध MSBSHSE Maharashtra SSC Result 2021 की लिंक पर क्लिक करें। रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें। सबमिट दबाएं और आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। परिणाम की जांच करें और पेज डाउनलोड करें। आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

स्कूलों से प्राप्त होगी मार्कशीट

महाराष्ट्र 10वीं रिजल्ट 2021 ( 10th result 2021 ) घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक साइट mahahsscboard.in से मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। वे अपने संबंधित स्कूलों से मूल मार्कशीट भी प्राप्त कर सकते हैं।

22384 स्कूलों का रिजल्ट 100 प्रतिशत

महाराष्ट्र में पंजीकृत स्कूलों की कुल संख्या 22767 है। जिसमें कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए 16,58,614 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। प्रदेश के 22,767 विद्यालयों में से 22,384 विद्यालयों का शत-प्रतिशत परिणाम आया है।

Web Title: Maharashtra Board 10th Result released, girls outshine, 957 students get 100% marks

Updated on:
16 Jul 2021 04:47 pm
Published on:
16 Jul 2021 04:39 pm
Also Read
View All