29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JEE Main 2021: जेईई मेन मई सेशन की संशोधित सूची जारी, अब इस तारीख को होगी परीक्षा

  JEE Main May Session 2021: जेईई मेन चौथे सेशन की परीक्षा की संशोधित तिथियां घोषित कर दी गई हैं। संशोधित सूची के मुताबिक परीक्षा 26 अगस्त से 2 सितंबर के बीच होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 15 Jul 2021, 11:24 PM IST

JEE Main May session 2021

JEE Main May Session 2021: बीटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए जेईई मेन चौथे यानि मई सेशन की परीक्षा की संशोधित तिथियां घोषित कर दी गई हैं। संशोधित सूची के मुताबिक अब यह परीक्षा अगस्त में होगी। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ट्विट के जरिए इसकी जानकारी दी। ताजा अपडेट के मुताबिक जेईई मई सेशन की परीक्षा 26 अगस्त से 2 सितंबर के बीच आयोजित की जाएगी। उन्होंने ट्वीट में लिखा है - छात्रों की लगातार मांग को देखते हुए NTA ने जेईई मेन 2021 परीक्षा के सत्र 3 और सत्र 4 के बीच चार सप्ताह का अंतराल प्रदान करने की सलाह दी गई है।

Read More: IIT Madras ने विकसित किया AI बेस्ड गणितीय मॉडल, कैंसर कारक म्यूटेशन का लगाएगा पता

उम्मीदवार 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

इस बात को ध्यान में रखते हुए जेईई मुख्य परीक्षा 2021 सत्र 4 का आयोजन अब 26, 27 और 31 अगस्त, और 1 और 2 सितंबर, 2021 को आयोजित किया जाएगा। बता दें कि इस परीक्षा में कुल 7.32 लाख उम्मीदवारों ने पहले ही जेईई (मुख्य) 2021 सत्र 4 के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है। इसके अलावा हाल ही में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने भी जेईई मेन सत्र 4 में रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन की समय सीमा बढ़ा दी है। उम्मीदवार अब बीई या बीटेक (पेपर 1) और BArch (पेपर 2 ए) या बीप्लानिंग (पेपर 2 बी) के लिए 20 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

यहां से हासिल करें डिटेज जानकारी

जेईई मई सेशन के लिए छात्र-छात्राओं को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in या jeemain.nta.nic.in पर आवेदन करना होगा। जेईई मेन के तीसरे सत्र के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। वहीं तीसरे सत्र में केवल इंजीनियरिंग के उम्मीदवार ही परीक्षा देंगे। जबकि सेशन 4 में, बी प्लानिंग और वास्तुकला के उम्मीदवार भी उपस्थित होंगे। इस परीक्षा से जुड़ी डिटेल जानकारी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर हासिल कर सकते हैं।

Read More: अभिनेत्री दीया मिर्जा और संजना सांघी की धर्मेंद्र प्रधान से अपील, कोरोना के चलते लड़कियों का न छूटे स्कूल

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग