शिक्षा

Maithili Thakur बन गई देश की सबसे कम उम्र की विधायक, जानिये उनकी उम्र कितनी है

Maithili Thakur देश की सबसे कम उम्र की विधायक बन गई हैं। लेकिन उनके लिए यह चुनाव आसान नहीं था। उन्हें अपने प्रतिद्वंदी से कड़ी टक्कर मिल रही थी। लेकिन अब उन्होंने जीत हासिल कर लिया है।
2 min read
Nov 14, 2025
Maithili Thakur
Maithili Thakur(Image-X@maithilithakur)

Maithili Thakur: देश की मशहूर लोक गायिका मैथिली ठाकुर(Maithili Thakur) ने बिहार विधानसभा 2025 का चुनाव जीत लिया है। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार विनोद मिश्रा को चुनाव में हरा दिया है। लेकिन 25 वर्षीय मैथिली की यह जीत आम नहीं है, बल्कि उन्होंने यह जीत हासिल करके इतिहास रच दिया है। अब मैथिली ठाकुर देश की सबसे कम उम्र की विधायक बन गई हैं। हालांकि उनके लिए यह चुनाव आसान नहीं था, राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार विनोद मिश्रा उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे थे, लेकिन उन्होंने चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है। सबसे कम उम्र का विधायक होने का खिताब इससे पहले तेलंगाना के कांग्रेस विधायक मयनामपल्ली रोहित के नाम था।

Maithili Thakur Educational Qualification: कितनी पढ़ी-लिखी हैं मैथिली?

सबसे कम उम्र की विधायक मैथिली ठाकुर ने अपनी पढ़ाई भी अच्छे से पूरी की है। उन्होंने उन्होंने 5वीं तक घर में ही पढ़ाई की। उसके बाद उनके पिताजी अपने बच्चों को लेकर दिल्ली शिफ्ट हो गए। जिसके बाद मैथिली ठाकुर ने 12-13 साल की उम्र में एमसीडी के स्कूल में एडमिशन लिया। जहां से उन्होंने स्कूली पढ़ाई पूरी की। जिसके बाद उन्हें प्राइवेट स्कूल बाल भवन इंटरनेशनल स्कूल में स्कॉलरशिप मिली। स्कूली पढ़ाई के बाद आगे की पढाई के लिए उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के एक कॉलेज में एडमिशन ले लिया। जहां से उन्होंने बीए की डिग्री हासिल की।

Maithili Thakur Net Worth: करोड़ों की संपत्ति की मालकिन

मैथिली ठाकुर के पास लगभग 2 करोड़ 32 लाख रुपये की चल संपत्ति है, जबकि 47 लाख रुपये की अचल संपत्ति है, जिसका मौजूदा बाजार मूल्य करीब 1.5 करोड़ रुपये बताया गया है। उनके आयकर रिटर्न के मुताबिक, वर्ष 2023-24 में उन्होंने 28,67,350 लाख रूपये की आय दिखाई, वहीं 2022-23 में 16,98,840 लाख, 2021-22 में 15,93,730लाख , 2020-21 में 11,15,150 लाख और 2019-20 में 12,02,960 लाख रुपये की कमाई दर्ज की गई।

Updated on:
15 Nov 2025 09:32 am
Published on:
14 Nov 2025 05:36 pm