शिक्षा

Manmohan Singh Education: क्या कैम्ब्रिज में पढ़ते हुए प्यार में पड़ गए थे मनमोहन सिंह?

Manmohan Singh Education: जब वह कैंब्रिज में पढ़ रहे थे तो पैसों की कमी के चलते कभी-कभी पूरा दिन चॉकलेट खाकर ही रहना पड़ता था।
2 min read
Manmohan Singh death
Manmohan Singh death

Manmohan Singh Education: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 92 साल की उम्र में 26 दिसंबर, 2024 को दुनिया छोड़ गए। वह देश के सबसे ज़्यादा पढ़े-लिखे प्रधानमंत्री थे। उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय में बिताए दिनों को जिंदगी का सबसे खुशनुमा दौर बताया था। जब वह कैंब्रिज में पढ़ रहे थे तो पैसों की कमी के चलते कभी-कभी पूरा दिन चॉकलेट खाकर ही रहना पड़ता था। उनकी बेटी दमन सिंह ने “स्ट्रिक्टली पर्सनल” नाम की किताब में ऐसा लिखा है। उन दिनों शायद वह प्यार में भी पड़े थे। ऐसा संकेत ख़ुद दमन सिंह ने ही दिया है। एक इंटरव्यू में दमन ने कहा था- मुझे जानकर ख़ुशी हुई कि पढ़ाई के दौरान मेरे पिता किसी लड़की के बारे में भी सोचते थे। क्या वह रोमांस रहा होगा? मुझे लगता है।

Manmohan Singh Education: पूर्व पीएम ने कहां से की थी पढ़ाई


Former PM Manmohan Singh का जन्म 26 सितंबर 1932 को पश्चिमी पंजाब के गांव में हुआ था। पंजाब विश्वविद्यालय से मनमोहन सिंह ने अर्थशास्त्र में अपनी स्नातक की डिग्री प्राप्त की। साथ ही अर्थशास्त्र में ही उन्होंने मास्टर की डिग्री भी इसी विश्वविद्यालय से हासिल की। इसके बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए कैंब्रिज विश्वविद्यालय चले गए। यहां से उन्होंने अर्थशास्त्र में फर्स्ट क्लास ऑनर्स की डिग्री हासिल की। यहां से पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से एमफिल की डिग्री प्राप्त की थी।

Manmohan Singh: कई अहम पद पर कर चुके हैं काम

पढ़ाई-लिखाई पूरी करने के बाद मनमोहन सिंह ने पंजाब विश्वविद्यालय में लेक्चरर के रूप में काम करना शुरू किया। इसके बाद वह दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाने के लिए दिल्ली आ गए। इसके अलावा डॉक्टर मनमोहन सिंह कई अहम सरकारी पदों पर रह चुके हैं। इसमें चीफ इकोनामिक एडवाइजर, प्लानिंग कमीशन का डिप्टी चेयरमैन,आरबीआई गवर्नर जैसे कई पद शामिल हैं।

Updated on:
27 Dec 2024 01:15 pm
Published on:
27 Dec 2024 01:15 pm