24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dr Manmohan Singh Death: पूर्व पीएम के निधन पर इस राज्य में एक नहीं दो दिनों के लिए स्कूल-कॉलेज में अवकाश घोषित

Dr Manmohan Singh Death: पूर्व पीएम के निधन के बाद उनके सम्मान में पूरे देश में 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। साथ ही...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 27 Dec 2024, 12:58 PM IST

Dr Manmohan Singh Death

Dr Manmohan Singh Death

Manmohan Singh Death: देश के पूर्व प्रधानमंत्री Dr Manmohan Singh का दिल्ली स्थित एम्स में निधन हो गया। तबियत बिगड़ने पर उन्हें AIIMS में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने गुरूवार रात में अंतिम सांस ली। पूर्व पीएम के निधन के बाद उनके सम्मान में पूरे देश में 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। साथ ही कई राज्यों में एक दिन के अवकाश की भी घोषणा की गई है। कर्नाटक और तेलंगाना ने एक दिन 27 दिसंबर को अवकाश की घोषणा की है। इस दिन राज्य के सभी स्कूल-कॉलेज बंद हैं।

यह खबर भी पढ़ें:- Dr Manmohan Singh Death: इन राज्यों में आज स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, जानें आपके यहां का अपडेट

Dr Manmohan Singh Death: इस राज्य में दो दिनों का अवकाश घोषित


पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर हिमाचल प्रदेश में दो दिनों का अवकाश घोषित किया गया है। 27 और 28 दिसंबर को राज्य के सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। इसके साथ ही सभी सरकारी कार्यालय भी इस दौरान बंद रहेंगे। आपको बता दें कि सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार ने यह फैसला लिया है।

यह खबर भी पढ़ें:-Manmohan Singh Education: कितने पढ़े लिखे थे पूर्व पीएम मनमोहन सिंह? दुनिया के इस प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी से की थी पढ़ाई

Manmohan Singh Death: मुख्यमंत्री ने जताया शोक


हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू(Sukhvinder Singh Sukhu) ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया साइट "X" पर लिखते हुए उन्होंने कहा कि पूरे देश और कांग्रेस परिवार के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने आगे कहा कि आज भारतीय राजनीति में एक युग का अंत हो गया है। भारतीय राजनीति में उनके योगदानों को युगों-युगों तक याद रखा जाएगा।