शिक्षा

MBOSE HSSLC Arts Result 2020 जारी, एक ही क्लिक में यहां से करें डाउनलोड

MBOSE HSSLC Arts Result 2020: मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBOSE), ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एचएसएसएलसी परीक्षा 2020 (आर्ट्स) स्ट्रीम के परिणामों की घोषणा कर दी है। जो विद्यार्थी...

less than 1 minute read
Jul 13, 2020
MBOSE HSSLC Arts Result 2020

MBOSE HSSLC Arts Result 2020: मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBOSE), ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एचएसएसएलसी परीक्षा 2020 (आर्ट्स) स्ट्रीम के परिणामों की घोषणा कर दी है। जो विद्यार्थी MBOSE कक्षा 12 वीं कला परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे अपने परिणाम mbose.in, megresults.nic.in, meghalayaonline.in, meghalaya.shiksha, और results.shiksha पर ऑनलाइन देख सकते हैं। इस महीने की शुरुआत में, MBOSE ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर विज्ञान, वाणिज्य और व्यावसायिक धाराओं के लिए कक्षा 12 के परिणाम घोषित कर दिए हैं।

परिणाम चेक करने के लिए यहां क्लिक करें

MBOSE HSSLC Arts Result 2020: 74.34% पास
मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBOSE) एचएसएसएलसी परीक्षाओं 2020 (कला) स्ट्रीम के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत 74.34% है। परीक्षा के लिए कुल 24, 864 2 छात्रों ने आवेदन किया था जिसमें से 18039 पास हुए हैं।

परिणाम ऐसे करें चेक
विद्यार्थी अपना परिणाम डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होम पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। आगे की टैब में मांगी गई रोल नंबर की जानकारी भरकर सबमिट करें। जानकारी सबमिट करने के साथ ही परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देंगे, जिन्हे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं।

Published on:
13 Jul 2020 12:37 pm
Also Read
View All