शिक्षा

Mock Test: हिन्दी साहित्य विषय से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सैम्पल प्रश्न

यहां पर हिन्दी साहित्य से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों का सैम्पल पेपर दिया जा रहा है जिसकी प्रेक्टिस कर आप इस विषय के पेपर की रूपरेखा को समझ सकेंगे। जानें ऐसे ही कुछ प्रश्नों के बारे में-
2 min read
Apr 28, 2020
Education, interview, exam, online test, rojgar samachar, interview tips, online exam, Mock Test, general knowledge, GK, interview questions, jobs in hindi, rojgar, competition exam, mock test paper, sarkari job, questions Answers, GK mock test, Exam Guide, General Science Questions, Questions and answers, common general knowledge questions and answers, common general knowledge questions and answers
Exam Guide

कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं तथा 12वीं कक्षा की परीक्षाएं स्थगित हो चुकी हैं। ऐसे में छात्रों के पास अवसर हैं कि जो पेपर अभी तक नहीं हुए हैं, उनकी अच्छे सेतैयारी कर सके। यहां पर हिन्दी साहित्य से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों का सैम्पल पेपर दिया जा रहा है जिसकी प्रेक्टिस कर आप इस विषय के पेपर की रूपरेखा को समझ सकेंगे। जानें ऐसे ही कुछ प्रश्नों के बारे में-

* हिन्दी साहित्य के इस पेपर में मुख्य तीन खंडों में सवाल पूछे जाते हैं। कुछ अहम सैम्पल प्रश्न -
1. भारतेन्दु युग के किन-किन विषयों पर उपन्यास लिखे गए?
2. प्रयोगवादि और नई कविताओं में कुछ रचनाओं का परिचय देकर उल्लेख कीजिए?
3. समकालीन हिन्दी साहित्य में हुए कहानीकारों और आंदोलनों का संक्षिप्त परिचय दीजिए?
4. आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी की विशेषताएं बताइए?
5. काव्यगुण किसे कहते हैं? विस्तार से समझाइए।
6. माधुर्य एवं प्रसादगुण की परिभाषा लिखिए?
7. कुंडल्या और वंशस्थ छंद की परिभाषा लिखिए?
8. वर्णिक एवं मात्रिक छंद में क्या अंतर है? स्पष्ट करो।
9. मानवीकरण अलंकार की परिभाषा देकर स्पष्ट कीजिए?
10. समासोक्ति एवं विशेष्योक्ति अलंकार में अंतर बताइए?
11. किसी भी एक गद्यांश की व्याख्या करें?
12. तुलसी या गनानन संबंधी प्रश्नों की व्याख्या करें?
13. कबीर ने माया को क्रूर कपट क्यों कहा?
14. सेनापति के ऋतुवर्णन की व्याख्या कीजिए?
15. देवत्व की प्राप्ति के लिए प्राचीन भारतीय मनुष्यों ने क्या-क्या संघर्ष किए?
16. गाइड ने लेखक व उसके साथियों को सेल्युलर जेल के विषय में क्या-क्या जानकारियां दी?
17. आलोपी संस्मरण के नायक आलोपी का चरित्र चित्रण कीजिए?
18. भारतीय संस्कृति के प्रमुख अंगों का परिचय दीजिए?
19. सीता अपहरण करके लाने पर मंदोदरी ने रावण को क्या सीख दी?
20. लेखक ने शिरीष को कालजयी अवधूत की तरह क्यों बताया है?
21. जैनेन्द्र ने पाजेब कहानी में बालमनोविज्ञान का अद्भुत चित्रण किया है? स्पष्ट कीजिए।
22. संस्कारों और शास्त्रों की लड़ाई निबंध में लेखक ने किस बात को उद्घाटित किया है?
23. यशोधरा के पठित काव्यांश के आधार पर यशोधरा की चारित्रिक विशेषताओं को प्रकट कीजिए?
24. राम की शक्ति पूजा मानव मन का अंतरद्वन्द्व है? समझाइए।
25. भारत माता किसका प्रतीक है? इस कविता में लेखक की मूल संवेदनाओं को स्पष्ट कीजिए।

Published on:
28 Apr 2020 03:31 pm