शिक्षा

Mumbai University UG admissions 2021: पहली मेरिट लिस्ट जारी, mu.ac.in से करें चेक

  Mumbai University UG admissions 2021: सेंट जेवियर्स कॉलेज ने एचएससी (कला) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पहली सूची में कट-ऑफ 98% तय की है। दूसरी मेरिट लिस्ट 25 अगस्त को जारी होगी।
2 min read
• •
Updated: 17 Aug 2021, 3:57 PM IST
Mumbai University UG admissions 2021:
Mumbai University UG admissions 2021

Mumbai University UG admissions 2021: मुंबई विश्वविद्यालय ( Mumbai University ) ने यूजी के विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए पहली मेरिट लिस्ट ( First merit list ) जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने स्नातक पाठ्यक्रमों ( UG ) के लिए आवेदन किया है वो यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट mu.ac.in पर जाकर मेरिट लिस्ट ( merit list ) चेक कर सकते हैं। सेंट जेवियर्स कॉलेज ने एचएससी आर्ट्स के लिए 98 फीसदी मेरिट तय की है।

वहीं केपीबी हिंदुजा कॉलेज ऑफ कॉमर्स ने विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए मेरिट सूची जारी की है। बीएमएस ने वाणिज्य, विज्ञान और कला के लिए कट-ऑफ क्रमशः 93 प्रतिशत, 85.50 प्रतिशत और 83.67 प्रतिशत रखी है। बीएएफ के लिए कट-ऑफ 91.50 फीसदी और बीएफएम के लिए 91.33 फीसदी है। बीकॉम ( रेग्यूलर कोर्स ) के लिए कट-ऑफ 90.33 है। बीएससी-आईटी के लिए कट-ऑफ 85 फीसदी है।

ऐसे करें मेरिट सूची चेक

सबसे पहले उम्मीदवार मुंबई यूनिवर्सिटी ( Mumbai University ) की आधिकारिक साइट mu.ac.in पर जाएं। होम पेज पर उपलब्ध मुंबई यूनिवर्सिटी एडमिशन 2021 लिंक पर क्लिक करें। लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। पहली मेरिट सूची स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी। 14 अगस्त तक प्रवेश पूर्व नामांकन फॉर्म के साथ प्रवेश पत्र जमा करने वाले छात्र मेरिट में नाम आने पर प्रवेश के योग्य माने जाएंगें।

25 अगस्त को जारी होगी दूसरी मेरिट सूची

मुंबई विश्वविद्यालय द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक दूसरी मेरिट सूची 25 अगस्त, 2021 को शाम 7 बजे जारी की जाएगी। इसके बाद 26 अगस्त से 30 अगस्त तक दोपहर 3 बजे तक योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन सत्यापन और ऑनलाइन शुल्क भुगतान कर सकेंगे। तीसरी मेरिट सूची 30 अगस्त, 2021 को निकलेगी और ऑनलाइन दस्तावेज़ सत्यापन और शुल्क भुगतान 1 सितंबर से 4 सितंबर 2021 तक चलेगा।

कोरोना महामारी के बावजूद मुंबई यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए कट-ऑफ इस बार ज्यादा है। ऐसा इसलिए कि इस बार 10वीं और 12वीं के परिणाम में सबसे अधिक पास प्रतिशत 99.63% दर्ज किया गया है। यह पिछले साल की तुलना में 8.97 प्रतिशत ज्यादा है।

Updated on:
17 Aug 2021, 3:57 PM IST
Published on: