शिक्षा

NCERT Books ने हटाया ‘आजाद पाकिस्तान’ और जोड़ा ‘चीनी घुसपैठ’, देखें

NCERT Books: एनसीईआरटी ने अपने लेटेस्ट सिलेबस में कई बदलाव किए हैं। इन किताबों में आजाद पाकिस्तान, चीनी घुसपैठ जैसे कई शब्दों में संशोधन किए गए हैं। 

2 min read

NCERT Books: एनसीईआरटी ने अपने लेटेस्ट सिलेबस में कई बदलाव किए हैं। एनसीईआरटी की राजनीतिक विज्ञान की किताबों में कई चीजों को जोड़ा और हटाया गया। इन किताबों में आजाद पाकिस्तान, चीनी घुसपैठ जैसे कई शब्दों में संशोधन किए गए हैं।

चीनी घुसपैठ और आजाद पाकिस्तान शब्द में किया गया संशोधन

एनसीईआरटी की राजनीतिक विज्ञान की किताब में ‘चीन के साथ भारत की सीमा स्थिति’ से जुड़े चैप्टर में कुछ बदलाव किए गए हैं। इस किताब के ‘कंटेम्परेरी वर्ल्ड पॉलिटिक्स’ के दूसरे चैप्टर में भारत-चीन संबंध शीर्षक के तहत पुराने कंटेंट में संशोधन किया गया है। पहले एनसीईआरटी टेक्सटबुक (NCERT Books) के पेज नंबर 25 में कहा गया था कि दोनों देशों के बीच सीमा विवाद को लेकर सैन्य संघर्ष ने उस उम्मीद को खत्म कर दिया है। वहीं अब लिखा गया है- भारतीय सीमा पर चीन की घुसपैठ ने उस उम्मीद को खत्म कर दिया है। मतलब कि सैन्य संघर्ष के बदले अब चीनी घुसपैठ लिखा गया है।

12वीं कक्षा के किताब में सिर्फ भारत-चीन सुे जुड़े मुद्दे में बदलाव नहीं किया बल्कि ‘पॉलिटिक्स इन इंडिया सिंस इंडिपेंडेंस’ किताब में आजाद पाकिस्तान शब्द को पाकिस्तान के कब्जे वाला जम्मू कश्मीर में बदल दिया गया। इस चैप्टर में पहले लिखा हुआ था कि भारत दावा करता है इस इलाके पर अवैध रूप से कब्जा किया गया। पाकिस्तान इस क्षेत्र को आजाद पाकिस्तान कहता है। लेकिन इसमें बदलाव किया गया और लिखा गया कि ये भारतीय क्षेत्र है जिस पर पाकिस्तान ने अवैध रूप से कब्जा किया है। इस इलाके को पाकिस्तान के कब्जे वाला जम्मू कश्मीर कहा जाता है।

आर्टिकल 370 का मिलेगा जिक्र (Article 370 In NCERT Books)

वहीं संशोधन के तहत अब एनसीईआरटी की किताबों (NCERT Books) में आर्टिकल 370 का जिक्र मिलेगा। इससे पहले पुस्तक में बताया हुआ था कि जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा प्राप्त है। वहीं पाठ्यपुस्तक में अन्य चीजें भी शामिल की गई हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के समय लगाए गए इमरजेंसी वाले टॉपिक में भी बदलाव किया गया है। इसके साथ ही बाबरी मस्जिद शब्द को हटाकर इसे तीन गुंबद इमारत लिखा गया है।

Updated on:
18 Jun 2024 05:07 pm
Published on:
18 Jun 2024 04:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर