
Yoga Day 2024 Theme: योग को हमारे जीवनशैली में बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतराराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष योग दिवस की थीम महिलाओं पर केंद्रित है। बता दें, इस वर्ष योग दिवस की थीम है, ‘योगा फॉर वुमेन इंपावरमेंट’ यानी महिला सशक्तिकरण के लिए योग। इस साल का थीम महिलाओं के मानसिक और शरीरिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर बनाया गया है। आइए, आज शिक्षा न्यूज़ में जानते हैं कि आखिर क्यों मनाया जाता है योग दिवस।
ऐसे तो एक्सरसाइज कोई भी हो उससे शरीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। लेकिन योग करने से मन अध्यात्मिक रूप से भी मजबूत हो जाता है। योग के माध्यम से तनाव से छुटकारा पाया जा सकता है। भारत के प्राचीन इतिहास में भी योग का जिक्र है। यहां तक की देवी-देवता भी योग किया करते थे।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत 2014 में हुई थी, जब संयुक्त राष्ट्र महासभा में इस संबंध में प्रस्ताव रखा गया था और सभा ने इसे स्वीकार कर लिया। तब से हर साल योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है। इसके लिए एक थीम भी रखा जाता है। इस वर्ष 10वां अंतराराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इस दिन का उद्देश्य स्वास्थ्य, आधायात्मिक विकास और वैश्विक शांति के लिए योग को बढ़ावा देना है।
Updated on:
18 Jun 2024 02:53 pm
Published on:
18 Jun 2024 02:53 pm
