शिक्षा

CBSE स्कूल में पढ़ता है आपका बच्चा तो लेनी होगी नई किताबें, NCERT ने किया बड़ा बदलाव

NCERT New Syllabus: एनसीईआरटी ने कक्षा तीन और कक्षा छह के सिलेबस बदलने का निर्णय किया है। नया सिलेबस 1 अप्रैल से शुरू हो रहे शैक्षणिक सत्र से लागू होगा। इन क्लास के अलावा और किसी क्लास के सिलेबस नहीं बदले जाएंगे। यह सूचना CBSE के अधिकारियों की ओर सी दी गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Mar 2024, 6:41 PM IST
ncert.jpg
NCERT

NCERT New Syllabus: यदि आपका बच्चा सीबीएसई बेस्ड स्कूल में पढ़ता है तो यह खबर आपके काम की है। एनसीईआरटी ने कक्षा तीन और कक्षा छह के सिलेबस बदलने का निर्णय किया है। नया सिलेबस 1 अप्रैल से शुरू हो रहे शैक्षणिक सत्र (Session 2025-26) से लागू होगा। इन क्लास के अलावा और किसी क्लास के सिलेबस नहीं बदले जाएंगे। यह सूचना CBSE के अधिकारियों की ओर सी दी गई है। सीबीएसई ने इसके तहत सभी स्कूलों को नोटिस भेजा है।


सीबीएसई द्वारा जो नोटिस भेजा गया उसमें कहा गया है कि NCERT नए सिलेबस (NCERT New Syllabus) पर काम कर रहा है, जिसके तहत कक्षा तीन और कक्षा छह की किताब बदली जानी है। सीबीएसई के निदेशक (शैक्षणिक) जोसेफ इमैनुएल ने कहा कि सभी स्कूलों को यह सलाह दी जाती है कि वो कक्षा तीन और कक्षा छह के लिए नए सिलेबस वाली किताबें अपनाएं। NCERT की ओर से नोटिस (NCERT Notice) सामग्री प्राप्त होने पर सीबीएसई सभी स्कूलों को ऑनलाइन पाठ्यक्रम भेजेगा।


सीबीएसई स्कूल प्रमुखों और शिक्षकों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम भी आयोजित करेगी ताकि उन्हें राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) में अनुसार नए तौर-तरीके सीखने के दृष्टिकोण से अवगत कराया जा सके। सीबीएसई ने स्कूलों को प्रयोगात्मक शिक्षा, कला-एकीकृत शिक्षा और बहुभाषावाद को शिक्षण प्रणाली में शामिल करने की बात कही है।


कोरोनाकाल के दौरान साल 2019 में NCERT ने पाठ्यपुस्तकों का बोझ घटाने के लिए कक्षा छठी से 12वीं तक के सिलेबस (NCERT Syllabus) में बदलाव किया था। NCERT ने पाठ्यक्रम को तर्कसंगत बनाने के उद्देश्य से यह बदलाव किया था। वहीं पिछले साल 2023 में NCERT ने ने मुगल शासकों, 2002 के गुजरात दंगों, शीत युद्ध और आपातकाल आदि के कुछ अंश हटा दिए थे।

Updated on:
26 Mar 2024, 6:41 PM IST
Published on: