28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Online Courses: ऑनलाइन कोर्सेज में 31 मार्च तक मिलेंगे एडमिशन, UGC ने जारी की 80 यूनिवर्सिटी की लिस्ट, यहां देखें

Online Courses New Guidelines: यूजीसी ने ऑनलाइन और डिस्टेंस मोड में कोर्स कराने वाली 80 यूनिवर्सिटी की लिस्ट जारी की है। इन सभी विश्वविद्यालय को बोर्ड की ओर से मंजूरी मिली है। देखें लिस्ट-
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 26 Mar 2024, 5:30 PM IST

online_courses.jpg

Online Courses

Online Courses New Guidelines: यूजीसी (University Grant Commission) ने ऑनलाइन और डिस्टेंस मोड में कोर्स कराने वाली 80 यूनिवर्सिटी की लिस्ट जारी की है। इन सभी विश्वविद्यालय को बोर्ड की ओर से मंजूरी मिली है। ऑनलाइन और डिस्टेंस मोड में एडमिशन कराने के लिए अंतिम तारीख 31 मार्च है।


नोटिस में कहा गया है कि डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन लर्निंग (OL) कोर्स में एडमिशन लेने की अंतिम तारीख 31 मार्च है। पोर्टल पर स्टूडेंट डाटा जमा करने की अंतिम तारीख 15 अप्रैल है। साथ ही इस नोटिस में कहा गया है कि सभी शैक्षणिक संस्थान यूजीसी के निर्देश का पालन करेंगे।


यह भी पढ़ें- क्या चुनाव के कारण स्थगित होंगी ये बड़ी परीक्षाएं?


डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन लर्निंग (OL) कोर्स के लिए जिन विश्वविद्यालय को मंजूरी मिली है, उसमें आचार्य नागार्जुन यूनिवर्सिटी, गुंटूर (आंध्र प्रदेश), डिब्रूगढ़ यूनिवर्सिटी (असम), पंजाब विश्वविद्यालय (चंडीगढ़), और जामिया मिलिया इस्लामिया (दिल्ली) आदि शामिल है। वहीं अन्य विश्वविद्यालय के नाम जानने के नीचे दी गई वेबसाइट पर जाएं।

https://deb.ugc.ac.in/Uploads/Notices_Upload/UGC_20240321154807_1.pdf


दरअसल, यूजीसी द्वारा नया गाइडलाइन जारी किया गया है। इसके तहत कहा गया है कि विश्वविद्यालय को ऑनलाइन कोर्सेज (Online Courses) को भी मान्यता देनी होगी। साथ ही अगर कॉलेज इंटर्नशिप या कोई पर्सनालिटी डेवलेपमेंट कोर्स कराता है तो छात्रों को इसका पूरा क्रेडिट दिया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग