शिक्षा

NCERT Recruitment 2026: बिना किसी परीक्षा के प्रोफेसर बनने का मौका, 1.44 लाख तक होगी सैलरी, लास्ट डेट से पहले कर दें आवेदन

NCERT Recruitment 2026: एनसीईआरटी में प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और लाइब्रेरियन के पदों पर सीधी भर्ती निकली है। जो उम्मीदवार टीचिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जानिए अप्लाई करने का पूरा स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस।

2 min read
Feb 04, 2026
NCERT Recruitment 2026 (PC: AI Image)

NCERT Professor Vacancy 2026: नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने टीचिंग सेक्टर में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए भर्तियों का एलान किया है। एनसीईआरटी ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और लाइब्रेरियन समेत कुल 117 पदों पर आवेदन मांगे हैं। खास बात यह है कि, इन पदों पर चयन के लिए उम्मीदवारों को कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। योग्य कैंडिडेट्स का चयन सीधे इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

कितना पढ़ा-लिखा है गैंगस्टर Lawrence Bishnoi? कॉलेज में नकल करते पकड़ा गया, फिर पंजाब यूनिवर्सिटी से ली ये डिग्री

NCERT Recruitment 2026 Dates: जरूरी तारीखें और आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी जो, 31 जनवरी, 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 20 फरवरी, 2026 शाम 5 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये तय किया गया है, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क है। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा।

NCERT Assistant Professor Salary: इन विषयों में निकली है वैकेंसी

एनसीईआरटी ने गणित, कला शिक्षा, अर्थशास्त्र, हिंदी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, अंग्रेजी, उर्दू, समाजशास्त्र, जीव विज्ञान, गृह विज्ञान और कंप्यूटर शिक्षा सहित कई अन्य विषयों के लिए यह भर्ती निकाली है। चयनित उम्मीदवारों को उनके पद के मुताबिक, आकर्षक वेतन दिया जाएगा:

  • प्रोफेसर: 1,44,200 रुपये (लेवल 14)
  • एसोसिएट प्रोफेसर: 1,31,400 रुपये
  • असिस्टेंट प्रोफेसर: 57,700 रुपये

NCERT Jobs without Exam: एजुकेशन क्वालिफिकेशन और सिलेक्शन प्रोसेस

भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता और पात्रता के नियम यूजीसी (UGC) और भारत सरकार के ताजा दिशा-निर्देशों के मुताबिक तय किए गए हैं। चयन प्रक्रिया पूरी तरह से शैक्षणिक रिकॉर्ड के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू पर टिकी है। अंतिम मेरिट लिस्ट इंटरव्यू में उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाएगी। इसका मतलब है कि इंटरव्यू में बेहतर परफॉर्म करने वाले उम्मीदवारों को तरजीह दी जाएगी।

NCERT Direct Recruitment 2026: वर्क एक्सपीरियंस

प्रोफेसर: संबंधित विषय में पीएचडी डिग्री और कम से कम 10 साल का टीचिंग अनुभव होना चाहिए। साथ ही 10 रिसर्च पब्लिकेशन होने चाहिए।

एसोसिएट प्रोफेसर: पीएचडी के साथ मास्टर डिग्री में कम से कम 55 प्रतिशत अंक और 8 साल का टीचिंग या रिसर्च एक्सपीरियंस होना जरूरी है।

असिस्टेंट प्रोफेसर: संबंधित विषय में पीएचडी और 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा यूजीसी के नियमों के अनुसार रिसर्च स्कोर भी कम्पलसरी है।

NCERT Professor Vacancy 2026: इन शहरों के कैंपस में होगा अपॉइंटमेंट

इस भर्ती के जरिए चुने गए उम्मीदवारों को देश के अलग-अलग राज्यों में स्थित एनसीईआरटी के कैंपस में अपॉइंट किया जाएगा। इनमें नई दिल्ली, अजमेर, भोपाल, भुवनेश्वर, मैसूरु और शिलांग जैसे शहर शामिल हैं। भर्ती विज्ञापन संख्या 177/2026 के तहत प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 114 पद हैं, जबकि डिप्टी लाइब्रेरियन और असिस्टेंट लाइब्रेरियन के लिए 3 पद आरक्षित किए गए हैं।

NCERT Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले NCERT की ऑफिशियल वेबसाइट ncert.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए अनाउंसमेंट सेक्शन में वैकेंसी लिंक पर क्लिक करें।
  • एकेडमिक कॉलम में जाकर भर्ती का विज्ञापन देखें और ऑनलाइन अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां खुद को रजिस्टर करें और आवेदन फॉर्म में अपनी सभी जानकारी भरें।
  • फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें और फॉर्म सबमिट करें।
  • आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और फॉर्म का प्रिंट आउट संभाल कर रखें।

ये भी पढ़ें

CTET Admit Card 2026: अब दो दिन होगी सीटीईटी परीक्षा, जानें कब जारी होंगे एडमिट कार्ड और क्या है नया शेड्यूल

Published on:
04 Feb 2026 12:55 pm
Also Read
View All

अगली खबर